18/05/2025
MITTI COOKER
मिट्टी के बर्तन के फायदे, नुकसान व उपयोग का तरीका जानें
मिट्टी के बर्तन के फायदे, नुकसान व उपयोग का तरीका जानें
मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से स्वाद में बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मिट्टी की प्रकृति क्षारीय होती है इसलिए जब इसमें खाना पकाया जाता है तो उसका स्वाद खाने में आ जाता है।
clay pot advantages and disadvantages for health
गर्मी हो और मिट्टी के बर्तनों को याद न किया जाए, यह तो बहुत गलत बात है। हाँ, समय के साथ मिट्टी के बर्तनों की जगह फाइबर और स्टील के बर्तनों ने कुछ हद तक ज़रूर से ले ली है लेकिन इनमें से कोई भी पूरी तरह से मिट्टी के बर्तन व उनकी खूबियों का स्थान नहीं ले सकता है। वहीं यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में तो मिट्टी के बर्तन उनसे बेहद करीब से जुड़े हुए है जो स्वाद मिट्टी के बर्तन के पानी पीने में है वह और किसी में नहीं है।
मिट्टी के बर्तन के फायदे
– मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से स्वाद में बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मिट्टी की प्रकृति क्षारीय होती है इसलिए जब इसमें खाना पकाया जाता है तो उसका स्वाद खाने में आ जाता है।
– यह पोषण को बढ़ाने में भी मददगार होता है। मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने से उनमें आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज मिल जाते हैं जिसकी वजह से शरीर को कई प्रकार के पोषण मिलते हैं।
– यह दिल के लिए काफी अच्छा रहता है। मिट्टी के बर्तन में खाना बनाते समय कम तेल लगता है। असल में जब हम मिट्टी के बर्तन में खाना पकाते हैं तो खाने में मौजूद प्राकृतिक तेल और नमी को बर्तन बरकरार रखने में मदद करता है इसलिए यह दिल के लिए फायदेमंद साबित होता है।
– कब्ज़ की समस्या से छुटकारा मिलता है।
– भोजन के पीएच वैल्यू को समतल रखने में मदद करता है।