16/05/2020
As we have promised that we will tell you about the ways to reach Government and administration and express concerns related to the the restoration of 4G internet service in peaceful areas of Jammu and Kashmir. So please watch the full video and share it with as many as people possible so that more and more people write to the PM which in turn will enhance our chance to gain success in our objectives.
This is all what we wrote in our grievance. Do write and participate in this initiative.
आदरणीय प्रधानमंत्री जी!
हमारी संस्था वॉइस फॉर जम्मू एक विद्यार्थियों का समूह है,जो निरंतर 4G इंटरनेट सेवा से वंचित रखे जाने से नाराज है। जम्मू कश्मीर के उन इलाकों जहां पूर्ण शांति का माहौल रहा है, (दारा 370 टूटने से पहले और बाद में भी), हम सब युवा उन इलाकों में 4G इंटरनेट सेवा बहाली करने का कहे दिल से अनुरोध करते हैं। आप जरा खुद ही सोचिए कि जम्मू का वह युवा जो किसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की तैयारी कर रहा है, वह राष्ट्रीय स्तर पर अन्य विद्यार्थियों से मुकाबला करने में सक्षम तो है परंतु कुछ खास जरूरते हैं, जिनमें से हाई-स्पीड इंटरनेट एक है, उसके अभाव में थोड़ी मुश्किल महसूस करते हैं। कृपया, हमारी इस गुजारिश का तुरंत समाधान किया जाए और हाई-स्पीड इंटरनेट जम्मू कश्मीर के उन सभी इलाकों, जहां कोई भी आंतकी गतिविधि या राष्ट्र विरोधी घटनाएं नहीं हो रही है, वहां पर बहाल कर दिया जाए।
हम सच में असमर्थता महसूस करने लगे हैं। हमें कभी कबार ऐसा महसूस होता है जैसे हमारी कोई पहचान नहीं है और एक गुस्सा भी आता है कि कब तक सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हमें हमारे अधिकारों से वंचित रखा जाएगा।
जय हिंद