31/03/2026
सरकार ने CCTV कैमरों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। 1 अप्रैल से Hikvision और Dahua जैसे कुछ चीनी ब्रांड्स के इंटरनेट कनेक्टेड CCTV कैमरों की बिक्री पर भारत में रोक लगा दी गई है।
यह फैसला STQC यानी स्टैंडर्डाइजेशन टेस्टिंग एंड क्वालिटी सर्टिफिकेशन नियम के तहत लिया गया है, जिसके तहत इन कंपनियों के कैमरों को सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा। साथ ही जिन CCTV कैमरों में चीनी चिपसेट का इस्तेमाल होगा, उन्हें भी सर्टिफिकेशन नहीं मिलेगा।
सरकार का मानना है कि ऐसे कैमरों से सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक होने का खतरा हो सकता है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसलिए अगर आप CCTV कैमरा खरीदने या लगाने की सोच रहे हैं, तो नए नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।