10/08/2026
बिहार के सारण के अंकित कुमार ने 70वीं बीपीएससी (BPSC) परीक्षा में 333वीं रैंक के साथ डीएसपी (DSP) का पद हासिल किया है। पैसों की कमी के कारण वे कभी बड़े शहर या महंगी कोचिंग में नहीं जा सके।
उन्होंने अपने गांव में ही फूस का एक साधारण कोचिंग सेंटर बनाया, जहां वे 10 सालों तक बच्चों को पढ़ाते रहे। अंकित दिन में पढ़ाते थे और रात में अपनी पढ़ाई करते थे। उन्होंने सिर्फ सेल्फ-स्टडी और पुराने प्रश्नपत्रों के जरिए घर पर ही तैयारी कर यह सफलता पाई है।
अंकित ने ग्रामीण छात्रों को संदेश दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद सही रणनीति और कड़ी मेहनत से गांव में रहकर भी बड़ी परीक्षा पास की जा सकती है।