विवरण
वास्तविक नाम - चूड़ी जोधन
भौगोलिक स्थिति: झुंझुनू , राजस्थान , इंडिया , एशिया
भौगोलिक निर्देशांक: 27° 58'37.23'' उत्तर , 75° 11'11.71" पूर्व
जनसँख्या : 6,628
चूड़ी अजीतगढ़ उपग्रह मानचित्र में आपका स्वागत है । यह स्थान राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले में स्थित है । भौगोलिक निर्देशांक 27° 58'37.23'' उत्तर , 75° 11'11.71" पूर्व और इसका वास्तविक नाम चूड़ी जोधन है । आप इसकी फोटो निच
े दी गयी फोटो में देख सकते है । राजस्थान राज्य के चूड़ी अजीतगढ़ की लगभग जनसँख्या 12000 है । चूड़ी अजीतगढ़ के निकटतम पर्यटन स्थल मंडावा, मुकन्दगढ़ है । चूड़ी अजीतगढ़ का निकटतम रेलवे स्टेशन मुकन्दगढ़ है जो कि इससे 8 कि.मी. दुरी पर स्थित है । और निकटतम एअरपोर्ट जयपुर है जो इससे लगभग 180 कि.मी. दूर है । यह समुद्री सतह से 1135 मी. उचाई पर स्थित है । चूड़ी अजीतगढ़ का गढ़ महाराजा अजीतसिंह ने अपनी तहसील के मकसद से बनवाया था । आजादी के बाद गढ़ कि देख - रेख प्राचार्य श्री सीताराम जी शर्मा द्वारा की जा रही है ।
चूड़ी अजीतगढ़ का तापमान और वातावरण
राजस्थान वातावरण की द्रष्टि से एक सुखा स्थान है । अरावली पर्वत श्रंख्माला जो की राजस्थान के दक्षिण - पश्चिम से लेकर उत्तर - पूर्व में जाती है जो इसे दो भागो में बाँटती है , एक रेगिस्तानी जो पूर्व में व दूसरा अल्प रेगिस्तानी इलाका पश्चिम दिशा में है । पूर्वी हिस्से में जनसंख्या ज्यादा है । 33 जिलो में से १९ जिले पूर्वी दिशा में आते है ।
राजथान में मानसून जून माह के अंत में आता है जिसमे आंधी , तूफानी भरा वातावरण भी रहता है । जब यहाँ हलकी बारिश शुरू हो जाती है तो तापमान में गिरावट आ जाती है । यहाँ की अनुपजाऊ प्राक्रतिक द्रश्य वाली भूमि (जो की हरी - भरी) एक अदभुत नजारा पेश करती है । इस मौसम में प्रवासी पक्षियों की हल- चल शुरू हो जाती है ।
एक सितम्बर के बाद से यात्रा की योजना कर सकते हैं, लेकिन यह सबसे अच्छा है की सर्दियों के मौसम में राजस्थान की यात्रा की जाये । वहाँ अधिकतम और न्यूनतम तापमान और राज्य भर में क्षेत्रीय रूपोंमें एक उल्लेखनीय बदलाव है, लेकिन आम तौर पर तापमान अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस और राजस्थान न्यूनतम 9 डिग्री रहता है । राज्य में सर्दियों के दौरान पूरी तरह से अलगपोशाक पहनी जाती है. एक इस मौसम के दौरान एक लंबी दौरे की योजना कर सकते हैं, प्रमुख शहरों की यात्रा, थार की रेत पर अपने पैरों के निशान देख सकते है , किलों और सुस्वादुमहलों को भी देख सकते है । भरतपुर अभयारण्य भी यात्रा के लिए अच्छी जगह है , और आप साइबेरियाईसारस को भी देख सकते है आप यात्रा पर जाने से पहले राजस्थान की जलवायु की भी कुछ जानकारी यहाँ से ले सकते है
कैसे पहुँचें
सड़क: सड़क मार्ग से राजस्थान की यात्रा करने का सबसे अच्छा तरीका है. यह के आसपास के स्थानों को एक साथ जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा बसे और निजी बसें चलती हैं इसके अलावा टैक्सियों और अन्य वाहनों को भी कई स्थानों से राज्य के लिए किराए पर उपलब्ध हैं.
हवा: राजस्थान भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों के साथ अच्छी तरह से हवा से जुड़ा है। विमान सेवाओं के एक नंबर,निजी व सरकार दोनों के रूप में अच्छी तरह से देश के बाकी हिस्सों के साथ नियमित रूप से राज्य को जोडती है राज्य की चार हवाई अड्डे हैं, जयपुर, जैसलमेर,उदयपुर और कोटा.
नोट: नजदीकी हवाई अड्डा जयपुर (सांगानेर) 180 कि. है ।
रेल: राजस्थान में अच्छी तरह से रेलवे लाइनों के लगभग सभी स्थानों के लिए एक अच्छा नेटवर्क जुड़ा हुआ है। दुनिया में सबसे शानदार गाड़ियों में से एक पैलेस ऑन. पैलेस भरतपुर, जयपुर, कोटा, जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर,जोधपुर, बीकानेर, अलवर, सिरोही, किशनगढ़, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड, और धौलपुर को एक साथ जोड़ता है सबसे पास का प्रमुख रेलवे स्टेशन
मुकुंदगढ़ है जो 8 किलोमीटर की दूरी पर है.
चूड़ी अजीतगढ़ में हवेलिया
चूड़ी अजीतगढ़ की हवेलिया दरवाजे, बेडरूम, छत और दीवारों पर चित्रित भित्ति चित्रों के लिए जानी जाता है. उस समय की सामाजिक संकोचनों को ध्यान में रखते हुए, इनको बहुत ही निजीऔर विशेष प्रकार से बनाया गया है
ठीक फ्रेस्को काम के कुछ उदाहरण स्पष्ट और अच्छे है. ठीक फ्रेस्को काम के कुछ उदाहरण शिवदत्त राय जगन लाल की हवेली, राम प्रताप नेमानी की हवेली, शिव नारायण नेमानी की बैठक और नेमानी कोठी स्पष्ट है।
इन हवेलियों में आंगनों, उत्कृष्ट जालीदार खिड़कियों, जटिल दर्पण काम गुंबददार छत, विशाल बालकनियों, और अलंकृत प्रवेश द्वार और फकादेस है.
•
गाँव में मंदिर
•
बद्री माता का मंदिर - यह मंदिर गाँव के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है यह मंदिर लगभग 400 वर्षे पुराना है । मंदिर गाँव के बाहर जोधाना जोहड़ के पास बीहड़ में स्थित है । मंदिर का प्रांगन बहुत ही खुबसूरत है प्रागंण में इसके इसके अलावा भी भगवान शिव और हनुमान जी का मंदिर भी है, जिससे मंदिर की और भी आकर्षित करता है । मंदिर में भक्तो का ताँता लगा रहता है । मंदिर के चारो और हरियाली और बगीचा है । बद्री माता के मंदिर का संचालन "उमा सेवा निधि" ट्रस्ट करता है जिसके संचालक श्री सांवरमल सराफ है ।
•
श्री श्याम बाबा का मंदिर - गाँव में दो श्याम मंदिर है एक गाँव के बिचो - बीच स्थित है तथा दूसरा गाँव के बाहर बीहड़ में स्थित है दोनों मंदिर ही काफी खुबसूरत है । कृष्णा जन्मास्थमी पर मेला लगता है और झांकिया भी निकाली जाती है ।
•
हनुमान जी का मंदिर - गाँव में कुल मिलाकर 6-7 मंदिर है इनमे सबसे प्रमुख पंचमुखी बालाजी का मंदिर है जो गाँव से बाहर मंडावा - मुकन्दगढ़ रोड पर है इसके अलावा भी हनुमानजी के मंदिर काफी लोकप्रिय है । गाँव में हनुमान भक्त सबसे अधिक है । हनुमान जयंती पर पूजा - अर्चना , रात्रि -जागरण , व स्वमणि (प्रसाद) किये जाते है ।
•
माताजी के मंदिर - गाँव में माताजी के मंदिर 3-4 में है । इनमे सबसे प्रमुख बद्री माता का मंदिर है जिसके बारे में हम पहले भी बता चुके है , इसके अलावा भी गाँव में कालका माता और संतोषी माता का मंदिर है जो भी काफी लोकप्रिय है । नवरात्री के दिनों में गाँव में माताजी के जयकारे गूंजते सुनाई पड़ते है ।