06/08/2022
आज सुबह जब राम मोहन जी से सूचना मिली कि किसी पशु बुद्धि स्वार्थी मानव ने एक बहुत बड़े शानदार पिलखन के पेड़ का बहुत बड़ा हिस्सा काटकर, पॉकेट3 की ग्रीन बेल्ट के सामने फेंक दिया है। देख कर दुख तो बहुत हुआ पर नुकसान तो हो चुका था , सो आपदा को अवसर में बदलते हुए, वृक्ष बंधु और पर्यावरण संरक्षण के कार्यकर्ताओं ने मिलकर उस कटे हुए हिस्से से लगभग 100 से ज्यादा छोटी और बड़ी कलमें बनाई और उन सबको रोपित करेंगे। मानसून के मौसम में अच्छे परिणाम की आशा है। इस कार्य में आज और कल का दिन भी लग जाएगा।
आगे ईश्वर की इच्छा।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=443984434119150&id=100009915316261https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=392152742984551&id=100065694855451