Khushboo Nursery

Khushboo Nursery At Khushboo Nursery , pick from a full range of custom planters, seasonal and year round while enjoying a beautiful garden. Happy Gardening!!

come and watch plese visit khushboo nursery
with a selfi point per hour first charge rate 100 after 300 per hour any thing distroy you responsable
pre wedding,after wedding spot photography. pre booking 2 days before.

एरिका पाम एक खूबसूरत इनडोर प्लांट हैं। यह प्रदूषण को कम करता हैं और ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में मदद करता हैं। हालांकि, कु...
20/03/2026

एरिका पाम एक खूबसूरत इनडोर प्लांट हैं। यह प्रदूषण को कम करता हैं और ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में मदद करता हैं। हालांकि, कुछ लोगों की शिकायत रहती हैं कि उनके पौधे की पत्तियाँ पीली पड़ने लगती हैं या फिर पौधा बढ़ता नहीं हैं और कुछ समय बाद पौधा सूख जाता हैं।

🔷️ एरिका पाम को हरा-भरा रखने के लिए निम्न बातों का रखें ध्यान :--

✅ ️1. एरिका पाम को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती हैं। अगर पौधा घर के अंदर लगा हैं तो पौधे के लिए सप्ताह में एक से दो बार पानी पर्याप्त हैं। अगर पौधा घर के बाहर अर्द्धछायादार जगह में हैं तो मिट्टी सूखी दिखने पर 2-3 दिन पर पानी देना उचित रहेगा।

✅️ 2. गमले की जल-निकासी सही रखना जरूरी हैं। अगर जलभराव की स्थिति हैं तो इसकी पत्तियां सूखने लगती हैं और पीली होकर खराब होने लगती हैं।

✅ ️3. इस पौधे को तेज सीधी धूप में नहीं रखा जाता हैं, इसे हल्की धूप या आंशिक छायादार स्थान पर लगाए।

✅ ️4. पौधे को लगाने के लिए मिट्टी का मिश्रण इस प्रकार बनाए, 50% साधारण मिट्टी, 30% कम्पोस्ट खाद, 10% रेत और 10% कोकोपीट।

✅ ️5. पौधे को घर के अंदर ऐसी जगह रखें जहाँ सूरज की रोशनी और खुली हवा आती हो।

✅ ️6. पत्तियों को हरा-भरा बनाए रखने के लिए 1 चम्मच एप्सम सॉल्ट को 2 लीटर पानी में मिलाकर पौधे पर स्प्रे करें, इससे हरियाली बनी रहती हैं और पौधा स्वस्थ रहता हैं।

✅ ️7. प्रत्येक 20-25 दिनों में मिट्टी की गुड़ाई अवश्य करें ताकि जड़ों में हवा का संचार बना रहें।

✅ ️8. हर 2-3 महीने में गमले के ऊपर से 1-2 इंच मिट्टी हटाएँ और लगभग 2-3 मुट्ठी गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालें।

✅ ️9. महीने में एक बार जड़ों के पास की मिट्टी खोदें और गमले में एक चम्मच इस्तेमाल की हुई चायपत्ती या 5 ग्राम सीवीड के दाने डालें, यह अच्छी ग्रोथ के लिए फायदेमंद हैं।

✅ ️10. जब भी पौधे का पत्ता और तना सूखा दिखे, तो उसे काटकर हटा दें।

✅ ️11. जब पौधा ठीक से बढ़ रहा हो और हरा-भरा हो तो उसका स्थान बार-बार न बदलें। कई बार स्थान बदलने से भी पौधे बीमार हो जाते हैं।

✅ ️12. पौधे के तने में किसी कीट या फंगस लगने की दशा में 5 ml फंगीसाइड या पेस्टीसाइड को एक लीटर पानी में घोलकर पौधे पर हर तीसरे दिन स्प्रे करें।

ये है , धनबाद के कुसुम बिहार स्थित खुशबू नर्सरी का चार प्रकार का इनडोर प्लांट का सेट , वाकई मजेदार है ।इस प्रकार से घर क...
18/03/2026

ये है , धनबाद के कुसुम बिहार स्थित खुशबू नर्सरी का चार प्रकार का इनडोर प्लांट का सेट , वाकई मजेदार है ।
इस प्रकार से घर के छोटे से जगह को सुंदर सबसजाने का आइडिया आप यहाँ देख सकते हैं ।
यहाँ से लिये गमले में दो वर्षों तक मिट्टी बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी ।
कभी मौका मिले तो घूमने आये या संपर्क करे श्रीमती किरण आनन्द जी से - 087896 62649 .

अपने हॉल या बेडरूम में इनमें से एक पौधा जरूर लगाएँ। इसकी रंग-बिरंगी पत्तियाँ घर की सुंदरता बढ़ाती हैं और कमरा आकर्षक बना...
12/03/2026

अपने हॉल या बेडरूम में इनमें से एक पौधा जरूर लगाएँ। इसकी रंग-बिरंगी पत्तियाँ घर की सुंदरता बढ़ाती हैं और कमरा आकर्षक बनाती हैं। यह पौधा वातावरण में ताजगी बनाए रखने में भी मदद करता है, जिससे घर में हरियाली और सुकून का एहसास होता है।

मधुमालती (Rangoon Creeper) एक तेज़ी से बढ़ने वाली खूबसूरत बेल है, जो गर्मियों में सफेद, गुलाबी और लाल रंग के गुच्छों में...
11/03/2026

मधुमालती (Rangoon Creeper) एक तेज़ी से बढ़ने वाली खूबसूरत बेल है, जो गर्मियों में सफेद, गुलाबी और लाल रंग के गुच्छों में फूल देती है। अगर आप चाहते हैं कि पूरी गर्मियाँ आपका पौधा फूलों से लदा रहे, तो मार्च में ये 3 काम जरूर करें —

1️⃣ रिपॉटिंग (Repotting) –
अगर आपका मधुमालती का पौधा 2–3 साल से एक ही गमले में लगा है, तो उसमें रूट-बाउंड की समस्या हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में पौधे की ग्रोथ और फूल आना कम हो जाता है। मार्च में पौधे को सावधानी से गमले से निकालें। नीचे और किनारों की अतिरिक्त, सख्त जड़ों को हल्का ट्रिम करें। फिर ताज़ी और पोषक मिट्टी (50% गार्डन सॉइल + 30% कम्पोस्ट + 20% रेत या कोकोपीट) में दोबारा लगा दें। इससे जड़ों को फैलने की जगह मिलेगी और पौधा तेजी से बढ़ेगा।

2️⃣ प्रूनिंग (Pruning) –
मधुमालती में फूल नई शाखाओं पर आते हैं। इसलिए मार्च में हल्की कटाई-छंटाई करना बहुत जरूरी है। सूखी, कमजोर और बहुत लंबी बेलों को काट दें। मुख्य शाखाओं की हल्की छंटाई करें ताकि साइड ब्रांचेस निकलें। जितनी ज्यादा नई टहनियाँ निकलेंगी, उतने ज्यादा फूल खिलेंगे।

3️⃣ खाद (Fertilizer) –
सर्दियों में मधुमालती की ग्रोथ धीमी हो जाती है, लेकिन मार्च-अप्रैल से इसकी ग्रोथ फिर तेज हो जाती है। इस समय पौधे को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है। गमले की ऊपर की 2–3 इंच मिट्टी हटाकर उसमें गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट, नीम खली और थोड़ा बोनमील मिलाकर डाल दें। इससे पौधा तेजी से बढ़ेगा और अच्छी फ्लावरिंग होगी।

✅️ अतिरिक्त सुझाव —

■ पौधे को रोज़ कम से कम 5–6 घंटे की धूप जरूर मिले।

■ बेल होने के कारण इसे मजबूत सहारा दें।

■ पानी तभी दें जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी लगे।

अगर आपने अभी ये 3 काम कर लिए, तो पूरी गर्मियाँ आपका मधुमालती का पौधा रंग-बिरंगे फूलों से सजा रहेगा 🌸🌿

खुशबू नर्सरी, कुसुम बिहार, धनबाद
किरण आनन्द ...8789662649.

यह पौधा धनबाद के कुसुम बिहार स्थित खुशबू नर्सरी में उपलब्ध है
09/03/2026

यह पौधा धनबाद के कुसुम बिहार स्थित खुशबू नर्सरी में उपलब्ध है

GOOD MORNING
09/03/2026

GOOD MORNING

सुप्रभात , ये मनी प्लांट के पौधे हैं , इसके इतने चौड़े चौड़े पत्ते देखकर आप भी अचंभित होंगे ।खुशबू नर्सरी, जो धनबाद के क...
09/03/2026

सुप्रभात ,
ये मनी प्लांट के पौधे हैं , इसके इतने चौड़े चौड़े पत्ते देखकर आप भी अचंभित होंगे ।
खुशबू नर्सरी, जो धनबाद के कुसुम बिहार में स्थित है , अपने आप में बागवानी की पाठशाला है , अगर आपको फुल पौधों से प्यार है , तो एक बार आवश्य आयें ।
खुशबू नर्सरी की संचालिका श्रीमती किरण आनंद जी से मिले , आपको प्रकृति से लगाव हो जाएगा ।
आप इस फोन नंबर - 9789662649 पर फोन या व्हाट्सप से भी बात कर सकते हैं ।

आप सभी को नमस्कार,खुशबू नर्सरी की सुंदरता,फागुन के महीने में बगिया इस कदर खूबसूरत हो गई है, कि देखते ही बनती है।मानो स्व...
28/02/2026

आप सभी को नमस्कार,
खुशबू नर्सरी की सुंदरता,
फागुन के महीने में बगिया इस कदर खूबसूरत हो गई है, कि देखते ही बनती है।
मानो स्वर्ग के बगीचे, की झलक यहां मिलती है।
हर प्रकार के खूबसूरत पेड़ पौधों , खासकर जो कही उपलब्ध न हो , को खरीदने के लिए जरूर संपर्क करें,
87896 62649 Khusboo Nursery . Kusum Vihar , Dhanbaad .
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Smt Kiran Anand

27/02/2026
प्रचंड धूप में खिलने वाला पौधा ...
25/02/2026

प्रचंड धूप में खिलने वाला पौधा ...

नमस्कार ,अगर आपके बगीचे में , या कैंपस में कोई कॉटेज है , तो हमारे पास " कर्टन प्लांट " है इसे लगाने पर आपका कॉटेज छायाद...
25/02/2026

नमस्कार ,
अगर आपके बगीचे में , या कैंपस में कोई कॉटेज है , तो हमारे पास " कर्टन प्लांट " है इसे लगाने पर आपका कॉटेज छायादार होने के साथ साथ हरा भरा भी दिखेगा ,
अगर आपको फुल पत्तियों से प्यार है , अपने गमले के लिए कोई शानदार , कुछ अलग हटके प्लांट चाहते हैं तो खुशबू नर्सरी , जो धनबाद के कुसुम बिहार महल्ले में है, आए आपको अन्य नर्सरियों से कुछ अलग मिलेगा ।
श्रीमती किरण आनंद, 8789662649 .

21/02/2026

सुप्रभात ,
बसंत का मौसम वाकई लाजवाब होता है , ये है मेरे घर का बगीचा , मेहनत और पैसा तो लगता है , पर रिटर्न में सकूं ज्यादा होता है ।

Address

Kiran Kunj, Khushboo Nursery, Kusum Vihar, PO/BCCL Township
Dhanbad
826005

Opening Hours

Monday 6am - 8pm
Tuesday 6am - 8pm
Wednesday 6am - 8pm
Thursday 6am - 8pm
Friday 6am - 8pm
Saturday 6am - 8pm
Sunday 6am - 8pm

Telephone

+918789662649

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khushboo Nursery posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khushboo Nursery:

Share