23/11/2024
#अपराजिता 🪻🪻🪻
अपराजिता के पौधे में अगर फूल नहीं आ रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें :-
🪻फिटकरी का पानी :- फिटकरी का पानी अपराजिता के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, अगर आपके पौधे में सिर्फ पत्तियां आ रही हैं पौधा हरा-भरा दिख रहा है और फूल नहीं आ रहें हैं तो फिटकरी के एक छोटे से टुकड़े (लगभग 5/7 ग्राम) को एक लीटर पानी में घोलकर पौधे की मिट्टी की गुड़ाई करके फिटकरी वाला पानी डालें। इस लिक्विड फर्टिलाइजर का प्रयोग 2 महीने में बस एक बार ही करना है नहीं तो आपके पौधे को नुक्सान पहुंचा सकता है।
🪻मिट्टी :- अपराजिता के पौधे के लिए अच्छी जल-निकासी वाली मिट्टी चुनें। इसकी मिट्टी में वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद के साथ कोकोपीट या रेत (बालू) जरूर मिलाए। इससे अगर पौधे में पानी अधिक होगा तो पानी आसानी से निकल जायेगा आपका पौधा सड़ने से बच जायेगा।
🪻 धूप :- अपराजिता के पौधे को ऐसे जगह लगाए जहां इसे कम से कम 6-7 घंटे की धूप आसानी से मिल सके।
🪻पानी की मात्रा :- अपराजिता के पौधे को ज्यादा पानी ना दें। ज्यादा पानी देने से पत्तियां ज्यादा आती हैं और फूल कम आते हैं। इसकी मिट्टी में हल्की नमी बनाए रखें और संतुलित मात्रा में पानी डालें।
🪻 प्याज के छिलके का फर्टिलाइजर :- इसमें प्याज के छिलकों से बनी लिक्विड फर्टिलाइजर डालें, इससे पौधा तेजी से बढ़ेगा और फूलों का आकार भी बढ़ेगा और इसे पोषक तत्व मिलता रहेगा।
🪻चायपत्ती का पानी :- आधा चम्मच चायपत्ती को 1 लीटर पानी में उबालकर ठंडा करने के बाद, इसे अपराजिता के पौधे की मिट्टी में डालें। ऐसा महीने में एक बार जरूर करें।
🪻 फलियां बनने ना दें :- अगर आपको अपराजिता पर ज्यादा से ज्यादा फ्लावरिंग चाहिए तो जब भी पौधे पर फलियां बने उन्हें तोड़कर निकाल दें, क्योंकि पौधा अपनी सारी एनर्जी फलियों के विकास में लगा देता हैं जिससे पौधे पर फूल आना बंद हो जाते हैं।
कटिंग करें:- समय-समय पर इसके ऊपरी भाग को कटिंग कर दें इससे आपका अपराजिता गहरा होता है और अधिक फूल आते हैं।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो लाईक👍, कमेंट✍️,शेयर↗️ एवं पेज को फालो जरूर करें।