26/08/2021
सब्जी बगीचा लगाने हेतु ध्यान देने योग्य बाते:-
• सब्जी बगीचा के एक किनारे पर खाद का गडढा बनाये जिससे घर का कचरा, पौधो का अवशेष डाला जा सके जो बाद में सड़कर खाद के रूप में प्रयोग किया जा सके।
• बगीचे की सुरक्षा के लिये कंटीले झाड़ी व तार से बाड़ (फेसिंग) लगाये, जिसमे लता वाली सबिजयां लगाये।
• सब्जियो एवं पौधो की देखभाल एवं आने जाने के लिये छोटे-छोटे रास्ते बनाये।
• रोपाई की जाने वाली सब्जियो के लिये किसी किनारे पर पौधशाला बनाये जहां पौध तैयार किया जा सके।
• आवश्यकतानुसार सब्जियो के लिये छोटी-छोटी क्यारियां बनावे।
• क्यारियो के सिंचाई हेतु नालियां बनाये।
• फलदार वृक्षो को पशिचम दिशा की ओर एक किनारो पर लगाये जिससे छाया का प्रभाव अन्य पर ना पड़े।
• मनोरंजन के लिये उपलब्ध भूमि के हिसाब से मुख्य मार्ग पर लान (हरियाली) लगाये।
• फूलो को गमलो पर लगाये एवं रास्तो के किनारो पर रखे।
• फसल चक्र के सिद्धांतो के अनुसार सब्जियो का चुनाव करे।
• समय-समय पर निराइ-गुडाइ, एवं सब्जियो, फलो व फूलो के तैयार होने पर तुड़ाई करते रहे।
• सब्जियो का चयन इस प्रकार करे कि साल भर उपलब्धता बनी रहे।
• कीटनाशको व रोगनाशक रसायनो का प्रयोग कम से कम करे यदि फिर भी उपयोग जरूरी हो तो तुड़ाई के पश्चात एवं कम प्रतीक्षा अवधि वाले रसायनो का प्रयोग करे।
• जड़ वाली सब्जियो को मेड़ो पर उगाये।
Vegetables Gardening | Fruits Gardening | Medicinal Plant | Doctors Plant
Visit us at - FH-58,Scheme No.54,In front of Apollo Hospital, vijay nagar indore
Contact us for more details - +91 8629945720