Rekha Seera Kitchen

Rekha Seera Kitchen Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rekha Seera Kitchen, Kitchen/Cooking, jaipur, Jaipur.

स्वादिष्ट व्यंजनों की दुनिया में आपका स्वागत है हमारे पेज पर हर दिन नई रेसिपीज़ आइडियाज़, सरल विधियों और आसान टिप्स के साथ घर पर स्वादिष्ट खाना बनाना सीखें और नए-नए व्यंजनों का आनंद लें
https://youtube.com/
Recipes | Food | Cooking

मिर्ची वड़ा 😋
04/04/2026

मिर्ची वड़ा 😋

जोधपुरी स्टाइल मिर्ची वड़ा का आसान तरीका सामग्री👉 बड़ी हरी मिर्च (भवनागरी या भाजी मिर्च) – 8-10👉 उबले आलू – 3-4 (मैश किए...
01/04/2026

जोधपुरी स्टाइल मिर्ची वड़ा का आसान तरीका
सामग्री
👉 बड़ी हरी मिर्च (भवनागरी या भाजी मिर्च) – 8-10
👉 उबले आलू – 3-4 (मैश किए हुए)
👉 बेसन – 1 कप
👉 हल्दी – ½ छोटा चम्मच
👉 लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
👉 धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
👉 गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
👉 अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
👉 हरी धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटी)
👉 नमक – स्वादानुसार
👉 बेकिंग सोडा – एक चुटकी
👉 तेल – तलने के लिए

बनाने की विधि
🥡 मिर्च तैयार करें - मिर्च को बीच से लंबाई में हल्का काट लें अंदर के बीज निकाल दें (कम तीखा करने के लिए)।
🛢️स्टफिंग तैयार करें - एक बाउल में मैश किए हुए आलू लें इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और हरी धनिया डालें अच्छी तरह मिलाकर मसाला तैयार कर लें।
✅ मिर्च में भरावन भरें - हर मिर्च में आलू का मसाला अच्छे से भर दें।
🛢️ बेसन का घोल बनाएं - बेसन में नमक, अजवाइन, हल्दी और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें (पकौड़े जैसा)।
🥡 तलना - कढ़ाई में तेल गरम करें भरी हुई मिर्च को बेसन के घोल में डुबोकर तेल में डालें मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
🥣 परोसने का तरीका - गरमा-गरम मिर्ची वड़ा को हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ परोसें ऊपर से चाट मसाला छिड़क सकते हैं।
✅ टिप्स - अगर ज्यादा तीखा पसंद नहीं है तो मिर्च को पहले हल्का उबाल सकते हैं स्टफिंग में थोड़ा सा खट्टापन लाने के लिए अमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं।



















आज सुबह के नाश्ते में बनाया है आलू मसाला सैंडविच 🥰
01/04/2026

आज सुबह के नाश्ते में बनाया है आलू मसाला सैंडविच 🥰

कच्चे आम की बनी लाल खट्टी मीठी चटनीसामग्री👉 कच्चे आम – 2 (मध्यम आकार, छीलकर कद्दूकस किए हुए)👉 लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा च...
01/04/2026

कच्चे आम की बनी लाल खट्टी मीठी चटनी
सामग्री
👉 कच्चे आम – 2 (मध्यम आकार, छीलकर कद्दूकस किए हुए)
👉 लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
👉 हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
👉 नमक – स्वाद अनुसार
👉 चीनी या गुड़ – 2–3 बड़े चम्मच (स्वाद अनुसार)
👉 जीरा – 1 छोटा चम्मच
👉 सौंफ – 1 छोटा चम्मच
👉 तेल – 2 बड़े चम्मच
👉 हींग – एक चुटकी

बनाने की विधि
🥡 सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर कद्दूकस कर लें कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा और सौंफ डालकर हल्का भून लें अब हींग डालें और फिर कद्दूकस किया हुआ आम डालकर 2–3 मिनट चलाएं इसमें हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं अब इसमें चीनी या गुड़ डालें और धीमी आंच पर पकाएं जब चटनी गाढ़ी और चमकदार हो जाए (लगभग 8–10 मिनट), तब गैस बंद कर दें।
🥣 तैयार है - आपकी स्वादिष्ट कच्चे आम की लाल चटनी तैयार है। इसे पराठा, पूरी, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ परोस सकते हैं।



















इन गर्मियों में बनाए मलाईदार कुल्फी आसानी सेसामग्री👉 फुल क्रीम दूध – 1 लीटर👉 चीनी – 1/2 कप (स्वाद अनुसार)👉 इलायची पाउडर ...
31/03/2026

इन गर्मियों में बनाए मलाईदार कुल्फी आसानी से
सामग्री
👉 फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
👉 चीनी – 1/2 कप (स्वाद अनुसार)
👉 इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
👉 काजू-बादाम – 2-3 बड़े चम्मच (कटे हुए)
👉 केसर – 8-10 धागे (वैकल्पिक)
👉 कॉर्नफ्लोर – 1 छोटा चम्मच (थोड़े दूध में घोल लें)

बनाने की विधि
👉 दूध उबालें - एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें।
👉 गाढ़ा करें - दूध को लगातार चलाते हुए आधा होने तक पकाएं (लगभग 20-25 मिनट)। किनारों पर जमी मलाई को भी मिलाते रहें।
👉 चीनी और फ्लेवर डालें - अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें। अच्छे से मिलाएं।
👉 कॉर्नफ्लोर मिलाएं - अब कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर 3-4 मिनट और पकाएं, जिससे कुल्फी और क्रीमी बनेगी।
👉 ड्राई फ्रूट्स डालें - कटे हुए काजू-बादाम डालकर गैस बंद कर दें।
👉 ठंडा करें - मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।
👉 फ्रीज करें - कुल्फी मोल्ड या छोटे गिलास में डालकर 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
👉 सर्व करने का तरीका - मोल्ड से निकालकर ऊपर से पिस्ता या गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं ठंडी-ठंडी मलाई कुल्फी का आनंद लें 😋



















2 किलो गरम मसाला घर पर बनाने का आसान तरीकासामग्री👉 धनिया साबुत 800 ग्राम 👉 जीरा 200 ग्राम 👉 सौंफ 150 ग्राम 👉 काली मिर्च ...
30/03/2026

2 किलो गरम मसाला घर पर बनाने का आसान तरीका
सामग्री
👉 धनिया साबुत 800 ग्राम
👉 जीरा 200 ग्राम
👉 सौंफ 150 ग्राम
👉 काली मिर्च 100 ग्राम
👉 बड़ी इलायची 50 ग्राम
👉 छोटी इलायची 40 ग्राम
👉 लौंग 40 ग्राम
👉 दालचीनी 60 ग्राम
👉 तेज पत्ता 40 ग्राम
👉 जावित्री 20 ग्राम
👉 जायफल 4–5 नग
👉 सूखी लाल मिर्च 100 ग्राम
👉 शाहजीरा 50 ग्राम
👉 सूखा अदरक (सोंठ) 50 ग्राम

बनाने की विधि
🥣 सफाई करें - सभी मसालों को अच्छी तरह साफ कर लें, कोई कंकड़ या खराब दाना निकाल दें।
🥡धूप में सुखाएं - मसालों को 3–4 घंटे धूप में सुखा लें ताकि नमी खत्म हो जाए।
🫕भूनना (Dry Roast) - एक कढ़ाई में धीमी आंच पर सभी मसालों को अलग-अलग हल्का भूनें जब खुशबू आने लगे, गैस बंद कर दें ध्यान रखें मसाले जलें नहीं
🥡 ठंडा करें - भुने हुए मसालों को पूरी तरह ठंडा होने दें।
🥣 पीसना - अब सभी मसालों को मिक्सर या चक्की में बारीक पीस लें।
🛢️छानना (Optional) - अगर चाहें तो छलनी से छान लें ताकि पाउडर एकदम फाइन बने।
स्टोर करें - एयरटाइट डिब्बे में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
✅ जरूरी टिप्स - हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें ज्यादा मात्रा में बना रहे हैं तो चक्की पर पिसवाना बेहतर रहेगा नमी से बचाने के लिए कांच या स्टील के डिब्बे में रखें



















एक बार इस शिकंजी मसाला को बना कर रख लीजिए पूरी गर्मियां पियोगेसामग्री👉 भुना जीरा – 2 बड़े चम्मच👉 काला नमक – 2 बड़े चम्मच...
29/03/2026

एक बार इस शिकंजी मसाला को बना कर रख लीजिए पूरी गर्मियां पियोगे
सामग्री
👉 भुना जीरा – 2 बड़े चम्मच
👉 काला नमक – 2 बड़े चम्मच
👉 सादा नमक – 1 छोटा चम्मच
👉 काली मिर्च – 1 छोटा चम्मच
👉 सौंठ पाउडर (सूखी अदरक) – 1 छोटा चम्मच
👉पुदीना पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
👉 अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
👉 हींग – 1 चुटकी
👉 चाट मसाला – 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि
🛢️ जीरा और अजवाइन को भूनें - धीमी आंच पर जीरा और अजवाइन को हल्का भून लें, जब खुशबू आने लगे तो उतार लें।
🥡 पीस लें - भुना हुआ जीरा, अजवाइन, काली मिर्च को मिक्सी में बारीक पीस लें।
🥡 बाकी मसाले मिलाएं - अब इसमें काला नमक, सादा नमक, सौंठ, पुदीना पाउडर, हींग और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें।
🥣 स्टोर करें - तैयार मसाले को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें।
🛢️ इस्तेमाल कैसे करें - एक गिलास पानी में 1–2 चम्मच शिकंजी मसाला डालें नींबू का रस और चीनी मिलाएं बर्फ डालकर ठंडी-ठंडी शिकंजी तैयार करें
✅ टिप - अगर आपको ज्यादा खट्टा-चटपटा स्वाद पसंद है तो थोड़ा अमचूर पाउडर भी मिला सकते हैं।



















एक बार इस तरीके से बादाम शेक बनाए सामग्री👉 ठंडा दूध – 4 गिलास👉 बादाम – 20–24 (रात भर भिगोए हुए)👉 चीनी – 4 से 6 चम्मच (स्...
20/03/2026

एक बार इस तरीके से बादाम शेक बनाए
सामग्री
👉 ठंडा दूध – 4 गिलास
👉 बादाम – 20–24 (रात भर भिगोए हुए)
👉 चीनी – 4 से 6 चम्मच (स्वाद अनुसार)
👉 इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
👉 केसर – 8–10 धागे (वैकल्पिक)
👉 बर्फ के टुकड़े – 6–8
👉 सजाने के लिए – कटे हुए बादाम और पिस्ता

बनाने की विधि
🛢️ सबसे पहले भीगे हुए बादाम का छिलका उतार लें मिक्सर में बादाम, थोड़ा दूध और चीनी डालकर बारीक पेस्ट बना लें अब इसमें बाकी दूध, इलायची पाउडर और केसर डालें। 20–30 सेकंड तक मिक्सर में अच्छी तरह ब्लेंड करें अब गिलास में बर्फ डालकर तैयार शेक डाल दें ऊपर से कटे हुए बादाम-पिस्ता से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
✅ टिप - अगर शेक ज्यादा गाढ़ा चाहिए तो 1–2 चम्मच दूध पाउडर भी डाल सकते हैं।



















स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी तैयार है सामग्री👉 1 कप साबूदाना👉 2 मध्यम उबले हुए आलू (कटे हुए)👉 ½ कप भुनी हुई मूंगफली (मोटा प...
18/03/2026

स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी तैयार है
सामग्री
👉 1 कप साबूदाना
👉 2 मध्यम उबले हुए आलू (कटे हुए)
👉 ½ कप भुनी हुई मूंगफली (मोटा पीसी हुई)
👉 2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
👉 1 छोटा चम्मच जीरा
👉 6–8 करी पत्ता (वैकल्पिक)
👉2 बड़े चम्मच घी या तेल
👉 स्वादानुसार सेंधा नमक
👉 ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
👉1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
👉 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)

बनाने की विधि
🥣 साबूदाना भिगोना - साबूदाना को अच्छी तरह धोकर 3–4 घंटे के लिए थोड़ा पानी डालकर भिगो दें। ध्यान रखें पानी बस साबूदाना से थोड़ा ऊपर हो।
🛢️कढ़ाई गर्म करें - कढ़ाई में घी या तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें।
🥡 मिर्च और आलू डालें - अब हरी मिर्च और कटे हुए उबले आलू डालकर 2–3 मिनट हल्का भून लें।
🥡 साबूदाना मिलाएं - भीगा हुआ साबूदाना डालें और अच्छे से मिलाएं।
🛢️मसाले डालें - सेंधा नमक, काली मिर्च और मूंगफली पाउडर डालकर 3–4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
🥡 अंत में - गैस बंद करके ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डाल दें स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी तैयार है। इसे दही या मूंगफली के साथ गरमा-गरम परोसें।



















दही आलू बनाने का एकदम आसान तरीकासामग्रीउबले हुए आलू – 4–5 (मध्यम आकार)दही – 1 कपतेल – 2 बड़े चम्मचजीरा – 1 छोटा चम्मच हर...
18/03/2026

दही आलू बनाने का एकदम आसान तरीका
सामग्री
उबले हुए आलू – 4–5 (मध्यम आकार)
दही – 1 कप
तेल – 2 बड़े चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
अदरक – 1 छोटा चम्मच (कसा हुआ)
हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)

बनाने की विधि
👉 सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लें कढ़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालकर चटकने दें अब इसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का सा भून लें फिर हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर थोड़ा सा भूनें अब इसमें कटे हुए आलू डालकर 2–3 मिनट हल्का सा भून लें। दही को अच्छे से फेंट लें और कढ़ाही में डाल दें थोड़ा सा पानी डालकर 3–4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं ताकि ग्रेवी बन जाए अंत में नमक, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिला दें गरमा-गरम दही आलू तैयार हैं। इसे आप रोटी, पराठा या पूरी के साथ परोस सकते हैं।



















मखाना नमकीन बनाने का आसान तरीका सामग्री👉 2 कप मखाना (Fox Nuts)👉 1–2 चम्मच घी या तेल👉 ½ चम्मच नमक (स्वादानुसार)👉 ½ चम्मच ...
18/03/2026

मखाना नमकीन बनाने का आसान तरीका
सामग्री
👉 2 कप मखाना (Fox Nuts)
👉 1–2 चम्मच घी या तेल
👉 ½ चम्मच नमक (स्वादानुसार)
👉 ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
👉 ½ चम्मच चाट मसाला
👉 ¼ चम्मच हल्दी (वैकल्पिक)
👉 ¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक

बनाने की विधि
👉 सबसे पहले कढ़ाई या पैन को धीमी आंच पर गरम करें उसमें घी या तेल डालें अब मखाना डालकर धीमी आंच पर 5–7 मिनट तक भूनें जब मखाने कुरकुरे हो जाएं, तब नमक, काली मिर्च, चाट मसाला, हल्दी और लाल मिर्च डाल दें अच्छी तरह मिलाकर 1 मिनट और भून लें।
गैस बंद करके ठंडा होने दें तैयार है आपका कुरकुरा मखाना नमकीन।
टिप - इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर 10–15 दिन तक स्टोर कर सकते हैं।



















एक बार हेल्दी भूने चने के लड्डू इस तरीके से बना कर देखिएसामग्री👉 2 कप भूना चना (छिलका हटाकर)👉1 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ...
18/03/2026

एक बार हेल्दी भूने चने के लड्डू इस तरीके से बना कर देखिए
सामग्री
👉 2 कप भूना चना (छिलका हटाकर)
👉1 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
👉 ½ कप देसी घी
👉 ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर
👉 2–3 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम या काजू (वैकल्पिक)

बनाने की विधि
👉 सबसे पहले भूने चने का छिलका निकालकर मिक्सर में डालें और बारीक पाउडर बना लें अब एक कड़ाही में देसी घी हल्का गरम करें इसमें चने का पाउडर डालकर 2–3 मिनट हल्का भून लें ताकि खुशबू आने लगे लगे अब इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और धीमी आंच पर मिलाते रहें जब गुड़ पिघल जाए तो इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें गैस बंद करें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें जब मिश्रण गुनगुना रहे तब हाथ से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। तैयार स्वादिष्ट और हेल्दी भूना चना के लड्डू तैयार हैं।



















Address

Jaipur
Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rekha Seera Kitchen posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share