Jalore City

Jalore City jalore information Dear friends,
its idea of spreading networks and making new friends. And to be helpful friend...

Thanking you. your friend
Deeps

This is opportunity to everyone who belongs to jalore place that we can make more and more contacts here.Evryone lifes are very busy so No-one can know everyone in same city.So dear friends it is a place that we can know eachother here.

Jalore News: चलती ट्रेन से गिरी मासूम, बचाने के चक्कर में मां भी फिसली, झाड़ियों में मिले दोनों के शवजालोर की एक महिला औ...
20/11/2025

Jalore News: चलती ट्रेन से गिरी मासूम, बचाने के चक्कर में मां भी फिसली, झाड़ियों में मिले दोनों के शव
जालोर की एक महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी की कर्नाटक में चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बाथरूम जाते समय फिसलने से दोनों ट्रेन से नीचे गिर पड़ीं।

जालोर। मूल रूप से जालोर जिले की एक महिला और उसकी पुत्री की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। परिवार आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में मोबाइल एसेसरीज का व्यापार करता है और 22 नवंबर को होने वाली शादी में शामिल होने जालोर आ रहा था। हादसा 9 और 10 नवंबर की दरमियानी रात कर्नाटक में यादगिरी और नालवर स्टेशन के बीच हुआ।

मां-बेटी का शव रायचूर जिले में ट्रेन की पटरी के पास झाड़ियों में मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद शव एम्बुलेंस से जालोर भेजे गए। पुलिस के अनुसार जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के बासड़ाधनजी गांव निवासी मांगीलाल देवासी अपनी पत्नी पुष्पा देवी (32), बेटी रवीना (5) और बेटे धर्मेंद्र (9) के साथ अनंतपुर से रवाना हुए थे।

फिसला था पैर

रात को रवीना को बाथरूम ले जाते समय फर्श पर पानी होने के कारण उसका पैर फिसल गया। उसे बचाने की कोशिश में पुष्पा देवी भी फिसल गईं। कोच का गेट खुला होने से दोनों ट्रेन से नीचे गिर पड़ीं। रात करीब 12 बजे मांगीलाल ने पत्नी और बेटी को सीट पर नहीं पाया और पूरे कोच में खोजने के बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी। रायचूर पुलिस ने 10 नवंबर की रात गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।

20/11/2025

Jalore: प्रेग्नेंट महिला की मौत, पीहर पक्ष के लोग रातभर मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे, नहीं उठाया शव
जालोर के आहोर थाना इलाके में 5 महीने की गर्भवती महिला की मौत के बाद मामला गरमा गया। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज कराया और मोर्चरी के बाहर रातभर से धरने धरने पर बैठे हैं। पीहर पक्ष ने शव लेने से भी इनकार किया है।

जालोर के आहोर थाना इलाके में 5 महीने की गर्भवती महिला की मौत के बाद मामला गरमा गया। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर रातभर से धरने पर बैठे हैं। पीहर पक्ष ने शव लेने से भी इनकार किया है।
थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि 14 नवंबर की शाम करीब 7 बजे सूचना मिली। जिससे पता चला कि आहोर हॉस्पिटल के बाहर एक एसयूवी गाड़ी में विवाहिता का शव रखा हुआ है और परिजन वहां मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जानकारी जुटाकर शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

ये है मामला

तखतगढ़ निवासी गुड़िया कुमारी गोगरा की 7 महीने पहले आहोर के गुड़ा बालोतन निवासी देवेन्द्र पुत्र रमेश कुमार के साथ हुई थी। 5-6 महीने तक सब ठीक था। लेकिन करीब 1 महीने पहले गुड़िया ने उसके पति देवेन्द्र को अन्य महिलाएं से फोन पर बात करते पकड़ा था। जिसके बाद दोनों में लड़ाई शुरू हुई। इसके साथ पीहर पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले गुड़िया को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।

पीहर पक्ष के लोग ​अड़े

सूचना मिलने पर मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी आहोर अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे और उन्होने गाड़ी में शव लाने वाले को भी गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की। पीहर पक्ष की ओर से ससुराल पक्ष पर मृतका के पति देवेन्द्र कुमार, सास पुषादेवी व ससुर रमेश भील के खिलाफ रिपोर्ट दी है। मृतका गुड़िया के पति देवेन्द्र ने थाने में सरेंडर कर दिया है।

परिजन बोले, रोते हुए गुड़िया ने किया था फोन

मृतका के परिजनों ने बताया कि बीते दो दिन पहले दोपहर को गुड़िया ने फोन किया था। फोन उठाते ही वह रोने लगी और अपनी मां से बात करने की जिद करने लगी, लेकिन उनकी मां काम पर गई थी। मृतका की बहन ने बताया कि मैंने गुड़िया को मां के घर आने के बाद बात करवाने की बात कही। इसके बाद जब गुड़िया को दोबारा फोन किया तो ससुराल वालों ने फोन काट दिया और कई घंटों तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

शव पर चोट के निशान

जानकारी के अनुसार गुड़िया के मुंह और गले पर नाखून के निशान बने हुए हैं। जिससे उसका गला घोंट कर हत्या होने का शव है। पीहर पक्ष के लोगों ने हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त सजा दिलाने की मांग की हैं।

20/11/2025

Ring Road Project:
राजस्थान के इस जिले में बिछेगा सड़कों का जाल, रिंग रोड प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी खबर
जालोर जिले के रिंग रोड प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया दो माह बाद फिर से शुरू हो गई है। पूर्व की टेंडर प्रक्रिया मानक पूरे न होने पर निरस्त हुई थी, अब री-टेंडर के जरिए एजेंसी तय की jayegi .

जालोर। जिले के महत्वपूर्ण रिंग रोड प्रोजेक्ट की क्रियान्विति के लिए डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने को लेकर शुरु की गई प्रक्रिया खटाई में पड़ने के बाद नए सिरे शुरुआत की गई है। 17 नवंबर को प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने के लिए एजेंसी निर्धारण की कड़ी में टैंडर प्रक्रिया शुरू हुई।

इससे पूर्व 2 सितंबर को टैंडर लगे थे, लेकिन जिन भी एजेंसियों ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने को लेकर रूचि दिखाई, वे मानक पर खरी नहीं उतरी। इसी कारण से अब री-टैंडर प्रक्रिया अपनाई गई है। यह प्रक्रिया करीब एक माह तक चलेगी और उसके बाद प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जाएगी।

33 किलोमीटर का बनना है रिंग रोड

प्रक्रिया में तय एजेंसी को 33 किलोमीटर प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर बनानी है। एजेंसी की ओर से रूट के विकल्प, बाधाएं और अलाइनमेंट की रिपोर्ट पेश की जाएगी। फिजिबल रूट पर भविष्य में सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा।

जिले की पहली रिंग रोड के निर्माण के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसमें तय एजेंसी की ओर से डीपीआर रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस प्रक्रिया के साथ संभावित और जरुरी भूमि अवाप्ति, फोरेस्ट क्लीयरेंस और रूट का ड्राइंग चार्ट भी मौजूद रहेगा।

प्रोजेक्ट की यह मंशा

जालोर शहर की आबादी बढ़ती जा रही है और भविष्य में शहरी क्षेत्र का दायरा और भी बढ़ेगा। भविष्य की जरुरत को देखते हुए इस रिंग रोड का सपना मुख्य सचेतक और वर्तमान विधायक जोगेश्वर गर्ग ने देखा था। प्रोजेक्ट को 2042 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।

इस प्रोजेक्ट के जरिए जालोर शहर के पास सड़क का एक ऐसा जाल तैयार करना है, ताकि जरुरत पड़ने पर भारी वाहन निर्बाध रूप से शहर के आस-पास से आवाजाही कर सके। इससे एक तरफ जालोर शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। दूसरी तरफ इस रूट से सर्वाधिक फायदा ग्रेनाइट उद्यमियों को होगा।

इस रूट पर प्रारंभिक स्तर पर चर्चा

डीपीआर बनने पर ही रूट तय होगा, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर इस रिंग रोड का निर्माण नेशनल हाईवे 325 से कोलर फांटा, रणछोड़नगर, लेटा गांव के पास तक जालोर शहर के आस पास किया जाना है। बता दें प्रोजेक्ट के लिए पूर्व में 2 सितंबर से टैंडर प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन किसी कारण वश खटाई में पड़ गई थी।

इन्होंने कहा

करीब दो माह पूर्व रिंग रोड निर्माण को टैंडर निकाला गया था, लेकिन प्रक्रिया में रूचि दिखाने वाली एजेंसियों की ओर से निर्धारित मानक पूरे नहीं करने से प्रक्रिया अटक गई। अब फिर से नए सिरे से प्रक्रिया अपनाई गई है।

Jalore: देरी से पहुंची एंबुलेंस, साथ नहीं था स्वास्थ्यकर्मी, अस्पताल में डॉक्टर भी नहीं, घायल की दर्दनाक मौतचितलवाना उपख...
20/11/2025

Jalore: देरी से पहुंची एंबुलेंस, साथ नहीं था स्वास्थ्यकर्मी, अस्पताल में डॉक्टर भी नहीं, घायल की दर्दनाक मौत
चितलवाना उपखंड के गलीफा फांटा के पास सड़क हादसे में कंप्यूटर अनुदेशक अमित कुमार चौधरी की मौत हो गई,

हाड़ेचा। चितलवाना उपखंड के गलीफा फांटा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कंप्यूटर अनुदेशक अमित कुमार चौधरी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। चितलवाना थाना के एएसआई ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हाड़ेचा में कार्यरत व्याख्याता हमीराराम चौधरी और कंप्यूटर अनुदेशक अमित कुमार चौधरी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान गलीफा फांटा के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन केंद्र पर चिकित्सक मौजूद नहीं था। इस दौरान अमित की मौत हो गई। गंभीर घायल हमीराराम चौधरी को बिना प्राथमिक उपचार के ही सांचौर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

समय पर नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना की सूचना के बावजूद 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिससे घायलों को देर से सहायता मिली। उनका कहना है कि एंबुलेंस में स्वास्थ्यकर्मी नहीं था, जिसके कारण तत्काल चिकित्सा सहायता शुरू नहीं हो पाई। आपात स्थिति में आवश्यक उपचार नहीं मिलने से एक घायल की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सांचौर रेफर करना पड़ा।

20/11/2025

हाथ में लगी थी दूल्हे के नाम की मेहंदी और शादी से 5 दिन पहले युवती ने कर लिया सुसाइड, मातम में बदली खुशियां
Jalore राजस्थान के जालोर जिले में शादी से 5 दिन पहले युवती ने खुदकुशी कर ली। इस घटना से परिवार की खुशियों मातम में बदल गई।

भीनमाल। कोटकास्तान गांव में जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, 23 नवम्बर को युवती करिश्मा की शादी होने वाली थी, रिश्तेदार व मेहमान भी देशावर से मारवाड़ पहुंच गए थे, लेकिन युवती ने मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पलभर में परिवार की खुशियों मातम में बदल गई।

परिजन युवती को एक निजी चिकित्सालय में लेकर गए। उसके बाद राजकीय चिकित्सालय में ले आए। बुधवार सुबह युवती के शव का पोस्टमार्टम हुआ। उस दौरान युवक व दुल्हन की माता सहित रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

शादी से खुश थी युवती, फिर क्यों की खुदकुशी?

दुल्हे के मामा भरत कुमार ने बताया कि युवती के हाथ में मेहंदी भी लगी थी, जिस पर 23 नवम्बर व दुल्हे का नाम भी लिखा था। युवती शादी से खुश थी, लेकिन अचानक किस वजह से आत्महत्या की। यह समझ से परे है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

ननिहाल में मां के साथ रहती थी युवती

घर आए और चाय पी... मां-बेटी की हत्याकर फरार; कोटा में डबल मर्डर पर बड़ा खुलासा मां की हत्या के बाद आरोपियों ने जब स्कूल ...
09/11/2025

घर आए और चाय पी... मां-बेटी की हत्याकर फरार; कोटा में डबल मर्डर पर बड़ा खुलासा मां की हत्या के बाद आरोपियों ने जब स्कूल से बेटी पलक वापस घर लौटी तो उसको भी गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए. आरोपियों को मुकुंदरा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया.

राजस्थान के कोटा में आर के पुरम थाना इलाके में 2 दिन पहले मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में पता चला कि पैसों के लेनदेन को लेकर मां ज्योति और बेटी पलक की हत्या हुई थी. पुलिस तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ में जुटी हुई है.

दूर का रिश्वेदार है हत्या का आरोपी
पुलिस के अनुसार, मां बेटी की हत्या का जो कारण सामने आया है, वह हैरान करने वाला है. 60 हज़ार उधारी के नहीं देने पर प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां बेटी की हत्या कर दी. आरोपी प्रदीप मृतका ज्योति को पहले से जानता था और दूर का रिश्तेदार भी था. एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी प्रदीप ने ज्योति को जो 60000 रुपये उधार दिए थे. वह ज्योति ने नहीं लौट आए थे.

इसी का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ साजिश रच कर मां बेटी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपियों ने एक दिन पहले भी ज्योति के घर पर आकर वारदात करने का प्रयास किया था, लेकिन वो सफल नहीं हो सके थे. फिर वह अगले दिन वापस आए और घर में बैठकर चाय भी पी और इस दौरान ही ज्योति की हत्या कर दी. वारदात के दौरान ही बेटी पलक जब स्कूल से वापस घर लौटी तो आरोपियों ने उसको भी गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए.

बहुत बड़ा गुनाह हो गया- आरोपी
वारदात के बाद कोटा पुलिस ने घटनाक्रम के तमाम पहलुओं पर जांच की और आरोपियों को मुकुंदरा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए दोनों आरोपी झालावाड़ जिले के खानपुर के नजदीक सोजपूर गांव के रहने वाले हैं. कोटा के आर के पुरम थाना पुलिस सब पकड़े गए दोनों आरोपियों से वारदात के बारे में जनता से पूछताछ कर रही है. डबल मर्डर का मुख्य आरोपी प्रदीप पुलिस की गिरफ्त में आते ही अपने द्वारा किए गए अपराध पर माफी मांगता हुआ नजर आया.

जैसलमेर में बॉर्डर रोड पर कार और बस में भीषण टक्कर, कार में सवार सेना के चार जवान घायल हुए घायलों का प्राथमिक उपचार किया...
09/11/2025

जैसलमेर में बॉर्डर रोड पर कार और बस में भीषण टक्कर, कार में सवार सेना के चार जवान घायल हुए घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. उसके बाद सेना के घायल चारों जवानों को रामगढ़ स्थित सेना के अस्पताल ले जाया गया. वहीं कार चालक को रामगढ़ अस्पताल लाया गया,जहां से उसे जैसलमेर रेफर किया गया.

तनोट से बॉर्डर जाने वाली सड़क पर रविवार को दोपहर के समय एक स्कूली बस व कार की जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में कार में सवार चालक व सेना के चार जवान घायल हो गए. घटना की सूचना पर बीएसएफ व सेना की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तनोट स्थित बीएसएफ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.

जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. उसके बाद सेना के घायल चारों जवानों को रामगढ़ स्थित सेना के अस्पताल ले जाया गया. वहीं कार चालक को रामगढ़ अस्पताल लाया गया,जहां से उसे जैसलमेर रेफर किया गया. पुलिस थाना तनोट से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना तनोट हल्का क्षेत्र में तनोट से बबलियान बॉर्डर रोड पर तनोट से करीबन 6 किमी आगे बबलियान की तरफ स्कूली बच्चों की बस और कार स्विफ्ट की टक्कर हुई.

जिसमें कार में सवार सेना के जवान सुखबिंदर सिंह पुत्र बलदेवसिंह निवासी फरीदकोट पंजाब, गुरप्रीतसिंह पुत्र पालसिंह निवासी फरीदकोट पंजाब, बलजीतसिंह पुत्र श्रवणसिंह निवासी जालंधर पंजाब, गुरदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी संगरूर पंजाब तथा कार चालक रोशन खान पुत्र थारु खान निवासी आसुतार घायल हो गए. बस में सवार किसी यात्री या चालक के कोई चोट नहीं आई है.तनोट पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सांचौर का मौलवी TTP का एक्टिव सदस्य निकला, अफगानिस्तान भागने की फिराक में था; UAPA के तहत गिरफ्तार एटीएस के आईजी विकास क...
09/11/2025

सांचौर का मौलवी TTP का एक्टिव सदस्य निकला, अफगानिस्तान भागने की फिराक में था; UAPA के तहत गिरफ्तार एटीएस के आईजी विकास कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. फिलहाल प्राथमिक जांच में किसी बड़े स्तर की फंडिंग की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन TTP जैसे खूंखार आतंकी संगठन से चार साल तक जुड़ाव गंभीर चिंता का विषय है.

राजस्थान आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए सांचौर (Sanchore) के मौलवी ओसामा उमर (Maulvi Osama Omar) को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया है. मौलवी ओसामा का सीधा संबंध खूंखार अफगानिस्तानी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से था. यह मौलवी दुबई होते हुए अफगानिस्तान भागने की फिराक में था, लेकिन ATS ने समय रहते उसे दबोच लिया.

क्या है पूरा मामला?
ATS ने बीते शुक्रवार को प्रदेश के 4 अलग-अलग जिलों में एक साथ छापेमारी कर कुल 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनमें से दो सगे भाई थे. इन सभी से ATS मुख्यालय, जयपुर में 4 दिनों तक गहन पूछताछ चली. पूछताछ और सबूतों के आधार पर, ATS ने बुधवार को मौलवी ओसामा उमर के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है.

ओसामा उमर मूल रूप से बाड़मेर के मुसनाराई का बास का निवासी है. पिछले लंबे समय से वो सांचौर के इमाम नूर मोहम्मद मोहर्रम चौक पर रखकर कट्टरवाद फैला रहा था. TTP के टॉप कमांडरों से पिछले 4 साल से इंटरनेट कॉलिंग (VoIP) के जरिए संपर्क में था, जिसका खुलासा ATS की जांच में हुआ है.

अफगानिस्तान भागने की साजिश नाकाम
एटीएस के सूत्रों से पता चला है कि मौलवी ओसामा उमर अपनी गिरफ्तारी से पहले ही देश छोड़कर भागने की योजना बना रहा था. वह दुबई के रास्ते अफगानिस्तान पहुंचने की फिराक में था. एटीएस की टीम ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए, उसके भागने की योजना को सफल होने से पहले ही उसे पकड़ लिया, जो कि सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता है.

एटीएस ने मौलवी ओसामा उमर को सीधे तौर पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में UAPA की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि ओसामा न केवल खुद TTP से जुड़ा था, बल्कि वह सांचौर में लंबे समय से युवाओं के बीच कट्टरता फैला रहा था और अन्य चार हिरासत में लिए गए संदिग्धों पर भी आतंकी संगठन से जुड़ने के लिए दबाव बना रहा था.

राजस्थान के इस जिले में 13 स्कूलों के बंद होने का खतरा, नामांकन शून्य... अब मचा हड़कंप शिक्षा मंत्री के आदेश के अनुसार 2...
09/11/2025

राजस्थान के इस जिले में 13 स्कूलों के बंद होने का खतरा, नामांकन शून्य... अब मचा हड़कंप शिक्षा मंत्री के आदेश के अनुसार 25 से कम नामांकन वाले उच्च माध्यमिक विद्यालयों और 5 या उससे कम, यहां तक कि शून्य नामांकन वाले विद्यालयों को भी आगामी सत्र में नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया जाएगा.

राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा 449 स्कूलों को बंद कर निकटवर्ती विद्यालयों में विलय करने के फैसले के बाद अब अगले शैक्षणिक सत्र में भी कई स्कूलों पर गाज गिरने की संभावना है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के ताजा बयान से यह संकेत साफ हो गया है कि 25 से कम नामांकन वाले उच्च माध्यमिक विद्यालयों और 5 या उससे कम, यहां तक कि शून्य नामांकन वाले विद्यालयों को भी आगामी सत्र में नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया जाएगा.

इस नीति के तहत पूरे प्रदेश में करीब 312 स्कूलों के विलय की तैयारी है. एनडीटीवी की टीम ने चितलवाना ब्लॉक का ग्राउंड सर्वे किया, तो तस्वीर और भी चिंताजनक नजर आई.

पड़ताल में सामने आया कि चितलवाना ब्लॉक की 5 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में एक भी विद्यार्थी नामांकित नहीं है. इन स्कूलों में महीनों से ताला लटका हुआ है या शिक्षक बिना पढ़ाई के नियमित उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं.

शून्य नामांकन वाले विद्यालय
1. प्राथमिक विद्यालय नयावास सांगवाड़ा, चितलवाना
2. जी.पी.एस. निंबाथान रामपुरा, चितलवाना
3. प्राथमिक विद्यालय निंबड़ा स्टेशन सांगङवा, चितलवाना
4. प्राथमिक विद्यालय जोधाणियों की ढाणी रणोदर, चितलवाना
5. प्राथमिक विद्यालय सारणों की ढाणी, चितलवाना

7 स्कूलों में नामांकन 10 से भी कम
इतना ही नहीं ब्लॉक की 7 अन्य स्कूलों में नामांकन 10 या उससे भी कम रह गया है. इनमें से कई विद्यालय ऐसे हैं जो कभी बच्चों की चहल-पहल से गूंजते थे.

कम नामांकन वाले विध्यालय

1. प्राथमिक विद्यालय रोहिड़ा नाडी जाटो गोलिया - नामांकन 7
2. प्राथमिक विद्यालय विशनपुरा- नामांकन 8
3. प्राथमिक विद्यालय बेनीवालों व जाणीओं की ढाणी हालीवाव- नामांकन 8
4. प्राथमिक विद्यालय सेवरो की ढाणी खमराई- नामांकन 9
5. प्राथमिक विद्यालय विश्नोइयों का गोलिया काछेला- नामांकन 9
6. जी.पी.एस. कांजी कोली का गोलिया- नामांकन 10
7. प्राथमिक विद्यालय विश्नोई की ढाणी बागली- नामांकन 10

चितलवाना ब्लॉक का यह हाल उस हकीकत की झलक देता है जो राजस्थान के कई ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रही है जहां शिक्षा व्यवस्था बच्चों के स्कूल जाने की बजाय स्कूल बचाने की जद्दोजहद में उलझी है. अगर हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले वर्षों में ग्रामीण शिक्षा का ढांचा और कमजोर हो सकता है.

Address

JALORE
Jalore
343001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jalore City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share