31/03/2026
इदौर के चर्चित राजा रघवंशी हत्*याकांड के बाद एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने परे परिवार को भावक कर दिया। जहां एक तरफ बेटे की हत्या का गहरा दख था, वहीं अब उसी घर में जन्मी एक नरईड किलकारी ने माहौल बदल दिया है।
रविवार को राजा रघ्वंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हआ-और परिवार ने बिना देर किए उसका नाम भी "राजा" रख दिया। परिवार का दावा है कि यह कोई साधारण घटना नहीं बल्कि "राजा की वापसी"' है
मां उमा रघुवंशी ने भावुक होकर कहा-
"मेरा बेटा फिर से लौट आया है.. ग्यारस को गया था, ग्यारस क ही वापस आया।"
इतना ही नहीं, जिस दिन राजा की मौत हई थी, उसी ग्यारस के दिन और लगभग उसी समय (दोपहर 2.:40 बजे) उसकी मौत हुई थी- और अब 2:42 बजे बच्चे का जन्म हआ। इस चौंकाने वाले संयोग को परिवार "ईश्वरीय संकेत" मान रहा है।
परिवार के सदस्य बताते हैं कि तेहरवी के समय एक पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि राजा दोबारा जन्म लेगा-और अब वे मानते हैं कि वो बात सच हो गर्ड।
अब सवाल ये उठता है
क्या यह सिर्फ एक संयोग है या सच में "पुनर्जन्म" की कहानी?
उधर, परिवार अब भी न्याय की लड़ाई लड़ रहा है और चाहता है कि इस हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके।
एक तरफ न्याय की जंग.
दूसरी तरफ "राजा" की वापसी की कहानी.
यह मामला अब और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है