02/07/2025
आज दिनांक 29 जून 2025 को अखिल भारतीय दृढ़ोमर वैश्य समाज झांसी इकाई के द्वारा श्री श्री 1008 सांवलिया पार्शनाथ भगवान मंदिर एवं श्री श्री 1008 श्री खाटू श्याम मंदिर करगुआं जी में जैन समाज के लोगों के साथ मिलकर मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया जिसमें सभी पेड़ फलदार, फूलदार, पीपल, एवं कल्प वृक्ष आदि 21 से ज्यादा वृक्ष लगाए गए, इन पेड़ों की जिम्मेदारी जयप्रकाश गुप्ता ने ली है जैन समाज के लोगों ने भी सहयोग करने की बात कही है कार्यक्रम में निम्न लोग उपस्थित रहे, श्री सी बी गुप्ता, श्री जय नारायण गुप्ता, श्री रामस्वरूप गुप्ता, श्री विनय कुमार गुप्ता, श्री चंद्रशेखर गुप्ता, श्री संतोष गुप्ता शिवाजी नगर, श्री राम प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर राजेश गुप्ता S/O श्री राम प्रकाश गुप्ता, मास्टर धैर्य गुप्ता(राघव), कुमारी गौरी गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, जैन समाज से डॉक्टर पी सी जैन, श्री शिरोमणि जैन एडवोकेट, श्री भाग चंद्र जैन आदि उपस्थित रहे श्री शिरोमणि जैन ने सभी का स्वागत किया एवं जय प्रकाश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं मिठाई का भगवान को प्रसाद अर्पण कर सभी को वितरित किया गया 🙏🙏