Handa Associate

Handa Associate We deals in Valuations,Construction Designs,Estimates,Interiors,Renovation,Building Planing & Construction.

Brick work with amazing Techniques.
27/08/2021

Brick work with amazing Techniques.

24/09/2020

बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी
घर के बेडरूम में वास्तु दोष होने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिससे पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार बेडरूम से संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखकर घर में पॉजिटिव एनर्जी आ सकती है. आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर का शयनकक्ष यानी बेडरूम कैसा होना चाहिए.

बेडरूम घर का वो हिस्सा होता है, जहां दिन भर की थकान के बाद व्यक्ति आराम महसूस करता है और नींद पूरी करता है. लेकिन अगर बेडरूम की दिशा, बेडरूम में रखा सामान और सोने की दिशा वास्तु के अनुरूप नहीं है तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. दाम्पत्य जीवन में कलह-क्लेश, आर्थिक संकट और खासकर सेहत संबंधी परेशानियों आ सकती हैं.

घर के बेडरूम में वास्तु दोष होने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिससे पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार बेडरूम से संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखकर घर में पॉजिटिव एनर्जी आ सकती है.

आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर का शयनकक्ष यानी बेडरूम कैसा होना चाहिए.....

> बेडरूम उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व में नहीं होना चाहिए. दक्षिण-पूर्व में बेडरूम होने से दंपत्ति के बीच झगड़ा होता है, जबकि उत्तर-पूर्व में होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.

> शयनकक्ष यानी बेडरूम में आक्रामक जानवरों या प्राणियों की तस्वीरें व देवी-देवताओं की क्रोधित मुद्रा में तस्वीर या मूर्ति नहीं होनी चाहिए. हालांकि, रिश्ते को बेहतर करने के लिए राधा-कृष्ण का विग्रह लगाया जा सकता है.

> मास्टर बेडरूम जिसमें घर का मुखिया सोता है, वो नैऋत्य कोण (दक्षिण- पश्चिम का कोना) में होना चाहिए.

> बच्चों का कमरा घर के पूर्व या उत्तर-पश्चिम में होना चाहिए.

> शयनकक्ष में पूजा घर (पूजा स्थल) नहीं रखना चाहिए.

>बेडरूम का आकार चौकोर या आयत में होना चाहिए.

> शयनकक्ष में दर्पण या शीशा बेड के सामने नहीं होना चाहिए.

> वास्तु के अनुसार अनुकूल दिशा में सिर रख कर सोना चाहिए.

> बेडरूम की दीवार पर पूर्वजों की तस्वीरें नहीं टंगी होनी चाहिए.

> बेडरूम में गुलाबी, आसमानी या हल्के हरे रंग का पेंट कराएं. इससे सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है.

> बेडरूम में किसी भी तरह का अगर इलेक्ट्रॉनिक सामान है, तो उसे कमरे के दक्षिण-पूर्वी कोने में रखना चाहिए.

> बेडरूम में ऐसी कोई तस्वीर न लगाएं, जो हिंसा को दर्शाती हों. साथ ही बेड के सिरहाने वाली दीवार पर घड़ी या फोटो फ्रेम न लगाएं

मनचाही सफलता पाना चाहते हैं, मलमास में आजमाकर देखें इन उपायों को  1/7 श्रीहर‍ि को प्रसन्‍न करने का मास है मलमासयूं तो हर...
24/09/2020

मनचाही सफलता पाना चाहते हैं, मलमास में आजमाकर देखें इन उपायों को

1/7 श्रीहर‍ि को प्रसन्‍न करने का मास है मलमास

यूं तो हर महीने का धार्मिक आध्‍यात्मिक महत्‍व होता है लेक‍िन धर्म ग्रंथों के अनुसार मलमास भगवान व‍िष्‍णु को अत्‍यंत प्र‍िय महीना यानी क‍ि मास है। इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। इस माह में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत, पूजन किया जाता है ओर उनकी कथाएं सुनी जाती हैं। मान्यता हैं क‍ि इस माह में अगर कुछ व‍िशेष उपाय कर ल‍िए जाएं तो जातक को मनोवांछित सफलता म‍िलती है।

2/7 यह उपाय करता है पति की आयु वृद्धि

मान्‍यता है क‍ि मलमास यानी क‍ि पुरुषोत्तम मास में यद‍ि संभव हो तो ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाह‍िए। अन्‍यथा स्‍नान के जल में गंगा जल भी डालकर स्‍नान कर सकते हैं। इसके बाद विधिपूर्वक गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए। कहते हैं क‍ि यद‍ि स्त्रियां इस न‍ियम का पालन कर लें तो उनके पत‍ि का स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहता है और उनकी उम्र भी लंबी होती है।

3/7 यह उपाय भी है बड़े काम का

मलमास के दौरान प्रतिदिन शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं। इसके बाद ऊं वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11, 21 यथाशक्ति परिक्रमा करें। इस उपाय से घर में सुख-शांति बनी रहती है और किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता। साथ ही आर्थिक तंगी से भी राहत म‍िलती है।

4/7 यह उपाय कराता है धन लाभ

अगर आप आर्थिक समृद्धि चाहते हैं तो अधिक मास में न‍ियम‍ित रूप से विष्णु मंदिर जाएं और भगवान विष्णु को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। ऐसा करने से भगवान विष्णु जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही धन-वैभव का आर्शीवाद भी देते हैं

5/7 श्रीहर‍ि को प्र‍िय इस वस्‍तु का करें दान

श्रीहर‍ि को पीतांबरधारी भी कहते हैं। इसका अर्थ होता है पीले रंग के वस्त्र धारण करने वाला। मलमास के दौरान पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज पहले भगवान विष्णु को अर्पण करें, इसके बाद ये सभी वस्तुएं जरूरतमंदों को दान कर दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा से जातक के जीवन में क‍िसी भी प्रकार की कमी नहीं होती।

6/7 नौकरी में द‍िक्‍कत हो तो जरूर करें ये उपाय

अगर आपकी नौकरी में द‍िक्‍कत है या फिर नौकरी म‍िलने में परेशान‍ियों का सामना करना पड़ रहा हो तो मलमास के दौरान सात कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराएं। भोजन में खीर का प्रसाद जरूर बनाएं। मान्‍यता है कि ऐसा करने से कुछ ही दिनों में जातक की मनोकामना पूरी हो जाती है।

7/7 मलमास में भूले से भी न करें ये काम

मलमास में भगवान व‍िष्‍णु को प्रसन्‍न करने के ल‍िए जहां तमाम यत्‍न क‍िए जाते हैं। वहीं कुछ ऐसे कार्य हैं ज‍िन्‍हें भूलकर भी नहीं करना चाहि। अन्‍यथा श्रीहर‍ि रूठ जाते हैं। यूं तो हमेशा ही झूठ और छल-कपट से दूर रहना चाहिए। लेक‍िन अध‍िक मास में इसका व‍िशेष ख्‍याल रखें। इसके अलावा लालच से बचें। अनुचित ढंग से धन प्राप्त करने का विचार तक नहीं करना चाहिए। वाणी में सत्यता और विनम्रता रहनी चाहिए। कठोर शब्द बोलने से बचें। ध्‍यान रखें क‍ि अगर आप मलमास के दौरान भगवान व‍िष्‍णु को प्रसन्‍न करने के उपाय नहीं कर पाते हैं तो इन वर्जित कार्यों को करने से जरूर बचें

दुर्भाग्य का कारण बन सकती है दीवार में लगी घड़ी, घर पर लगाने से पहले जरूर जान लें ये बातें  हम घर में घड़ी लगाते समय दिशा...
24/09/2020

दुर्भाग्य का कारण बन सकती है दीवार में लगी घड़ी, घर पर लगाने से पहले जरूर जान लें ये बातें

हम घर में घड़ी लगाते समय दिशा सहति कई चीजों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते है। जिसके कारण आपकी लाइफ पर इसका बुरा असर पड़ता है। गलत दिशा में घड़ी लगाने से आपको आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी। जानिए दीवार में घड़ी लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान।

उठना हो या सोना हो, खाना हो या नहाना हो, कहीं जाना हो या कहीं से आना हो या फिर किसी से मिलना हो, अपना हर काम हम समय के अनुसार या समय देखकर ही करते हैं और समय देखने के लिए घर हो या ऑफिस, एक घड़ी की आवश्यकता तो होती है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि घर पर लगी हुई घड़ी वास्तु दोष का कारण बन सकती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए वास्तु के अनुसार घर पर घड़ी लगाना कैसे हो सकता है शुभ।

घड़ी लगाने की सही दिशा
वास्तु के अनुसार घड़ी को घर या ऑफिस की पूर्वी, पश्चिमी या उत्तरी दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए क्योंकि ये दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती हैं और इन दिशाओं में घड़ी लगाने से हमारा समय अच्छा बना रहता है। साथ ही सारे काम भी बिना किसी अड़चन के अच्छे से हो जाते हैं इसलिए घड़ी लगाते समय इन दिशाओं में से किसी एक का चुनाव करना ठीक रहता है।

इस दिशा में न लगाए घड़ी
जिस प्रकार सही दिशा में घड़ी लगाने से अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं उसी प्रकार घर या ऑफिस में अगर गलत दिशा में घड़ी लगी हो तो यह आपके लिए नकारात्मक परिणाम ला सकती है। इसलिए सही दिशा का चुनाव करना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस की दक्षिणी दिशा की दीवार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है और हिन्दू शास्त्रों में यम को मृत्यु का देवता माना गया है। इस दिशा में घड़ी लगाने से बिजनेस के मार्ग में बाधाएं आनी शुरू हो जाती हैं और विकास की गाडी बीच में ही अटक के खड़ी हो जाती है। साथ ही घर के लोगों पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। घर की दक्षिण दिशा के अलावा घर के मुख्य दरवाजें के ऊपर भी घड़ी न लगाएं।

दीवार पर लगाएं इस तरह की घड़ी
घर की दीवार पर पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से लाभ होता है। दीवार पर पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से समय अच्छा बना रहता है और जीवन से तकलीफें दूर होती हैं। पेंडुलम वाली घड़ी को घर के ड्राइंग रूम में लगाना चाहिए। इसके साथ ही घड़ी का सही आकार होना भी जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गोल, चौकोर, अंडाकार या आठ व छः भुजाओं वाली घड़ी लगानी चाहिए. इससे सकारात्मकता बढ़ती है इसलिए घड़ी खरीदते समय घड़ी के आकार का पूरा ख्याल रखें।

इस जगह न लगाए घड़ी
वास्तु के अनुसार माना जाता है कि दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे आने-जाने वाले लोगों के जीवन में तनाव के साथ-साथ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

घड़ी की सुई रखे थोड़ा आगे
वास्तु के अनुवसार घड़ी का समय हमेशा 1-2 मिनट बढ़ाकर ही रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है। निर्धारित समय रखने से आपके द्वारा किए गए परिश्रम का फल आपको नहीं मिलता है। इसके साथ ही हर काम के लिए आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बंद या टूटी फूटी घड़ी
वास्तु के अनुसार अगर गर पर बंद या टूटी-फूटी घड़ी है तो उसे तुरंत हटा दें, क्योंकि इससे आपके घर पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती हैं।

फिटकरी के ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, हर परेशानी से मिलेगा छुटकाराफिटकरी का इस्तेमाल करके आप घर से नकारात्मक ऊर्जा नि...
24/09/2020

फिटकरी के ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

फिटकरी का इस्तेमाल करके आप घर से नकारात्मक ऊर्जा निकालकर सुख समृद्धि ला सकते हैं। जानिए फिटकरी का कैसे इस्तेमाल करके वास्तु दोषों से भी पा सकते है छुटकारा।

पानी को साफ करने या फिर कटे-छिलने पर खून को तुंरत बंद करने के लिए हम झट से फिटकरी का इस्तेमाल कर लेते हैं। इसके अलावा चेहरे को जवां बनाने या फिर दांतों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल कर लेते हैं। आपको बता दें कि फिटकरी आयुर्वेद के अनुसार काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में भी फिटकरी के बहुत से उपयोग हैं।

फिटकरी का इस्तेमाल करके आप घर से नकारात्मक ऊर्जा निकालकर सुख समृद्धि ला सकते हैं। जानिए फिटकरी का कैसे इस्तेमाल करके वास्तु दोषों से भी पा सकते है छुटकारा।

वास्तु के अनुसार ऐसे करें फिटकरी का इस्तेमाल
घर या ऑफिस के वास्तु दोष को दूर करने के लिए

आज ही एक कटोरी में 50 ग्राम फिटकरी लेकर अपने घर या ऑफिस के किसी ऐसे कोने में रख दें, जहां किसी और की जल्दी से नजर नहीं जाती हो। इससे विभिन्न वास्तु दोषों से होने वाली परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा और आपके घर में सुख-शांति के साथ धन-सम्पदा में भी वृद्धि होगी।

ध्यान रहे कि कुछ-कुछ दिनों में जब फिटकरी का रंग बदलने लगे तो उसे नई फिटकरी से बदल दें।

अज्ञात भय से मुक्ति के लिए

अगर सोने से पहले काले कपड़े में फिटकरी बांधकर अपने सिरहाने पर तकिये के नीचे रखेंगे, तो बुरे सपने नहीं आते और अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है।

बिजनेस बढ़ोत्तरी के लिए

अगर आपको हमेशा बिजनेस में नुकसान ही हो रहा हैं तो एक काले कपड़े में फिटकरी रखकर दुकान या ऑफिस के मेनगेट में बांध दें। इससे तेजी से बिजनेस में तरक्की होगी।

घर के सदस्यों में झगड़ा

अगर आपके घर में अधिकलर सदस्यों के बीच झगड़ा होता रहता हैं तो रात को सोने से पहले पलंग के नीचे एक गिलास में पानी में कुछ फिटकरी डालकर रख लें। इसके बाद दूसरे दिन इसे पीपल में चढ़ा दें। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बना रहेगा।

कर्ज मुक्ति के लिए

अगर आप हर तरह के लोन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो लगातार 3 बुधवार के दिन थोड़ी सी फिटकरी पर सिंदूर छिड़क दें इसके बाद इसे पान के पत्ते में लपेटकर कलावा से बांध दें। इसके बाद शाम के समय पीपल के नीचे किसी भारी चीज से दबा दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

धनलाभ के लिए

धनलाभ के लिए भी फिटकरी का उपाय कारगर हो सकता है। इसके लिए घर पर पोछा लगाते समय फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही कभी-कभी नहाने वाले पानी में भी फिटकरी डाल सकते हैं।

06/05/2020
Sound
06/05/2020

Sound

Hindi....  notes...
06/05/2020

Hindi.... notes...

Details of electrical installation
16/04/2020

Details of electrical installation

16/04/2020

Collection Of Some of The Most Beautiful Backyard Ideas On a Budget.

Address

Kalka
133302

Telephone

09416705901

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Handa Associate posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share