GANGA Nursury

GANGA Nursury flowers plants, fruits plants, decorated plants and all type gamla

ये सारे पौधे अभी आप लगा सकते हैं,बहुत आसानी से कम देखरेखे चलने वाले पौधे👇● Calethea● Poinsettia● kalanchoe● Marble Potho...
08/10/2024

ये सारे पौधे अभी आप लगा सकते हैं,बहुत आसानी से कम देखरेखे चलने वाले पौधे👇
● Calethea
● Poinsettia
● kalanchoe
● Marble Pothos
● Aglaonema

नर्सरी से पौधे लाने के बाद हमारे पौधे क्यों सूख जाते हैं? आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी गलतियाँ हैं जो हमें नहीं करनी चाहि...
23/09/2024

नर्सरी से पौधे लाने के बाद हमारे पौधे क्यों सूख जाते हैं? आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी गलतियाँ हैं जो हमें नहीं करनी चाहिए-

● नर्सरी से पौधे लाने के तुरंत बाद ही ट्रांसप्लांट ना करे बल्कि उन्हें वातावरण में ढलने के लिए कुछ समय दे। इसके लिए नये पौधों को अपने गार्डन के अन्य पौधों के साथ रख दें और 4-5 दिन बाद ही गमलों में ट्रांसप्लांट करें।

● जब पौधे को नर्सरी बैग से निकाल कर गमले में लगाया जाता हैं तो इससे पौधे की जड़े टूट जाती हैं। जिससे कई बार पौधे मुरझा जाते हैं या फिर पूरी तरह से मर जाते हैं। इसके लिए जब भी पौधों को ट्रांसप्लांट करें तो नर्सरी बैग को सावधानी से फाड़कर पौधों को बाहर निकालें ताकि जड़े डिस्टर्ब ना हो।

● पौधों को ट्रांसप्लांट करने के बाद 7 से 10 दिन तक सेमी-शेड वाली जगह पर रखें, जहां उन्हें हल्की इनडायरेक्ट सनलाइट मिले। उसके बाद ही पौधों के नेचर अनुसार फुल-सनलाइट या सेमी-शेड में रखें।

● पौधे को ट्रांसप्लांट करने के लिए सही साइज के गमले का चुनाव करें, ताकि गमले में पौधे की जड़े अच्छे से समायोजित हो सकते। जब पौधा छोटा हो तो छोटे गमले में और जब पौधा बड़ा हो जाए तब उसे बड़े गमले में जरूर ट्रांसफर करें।

● किसी भी पौधे को लगाने से पहले उसकी मिट्टी तैयार करना बहुत जरूरी हैं। मिट्टी जितना मुलायम होगा पौधे के लिए उतना ही बेस्ट होता हैं। अगर आप हार्ड मिट्टी में पौधें को लगा देते हैं तो पौधे की जड़ें मिट्टी के अंदर अच्छे से फैल नही पायेगी और पौधे की ग्रोथ अच्छे से नही हो पायेगा।

● पौधे को मिट्टी में लगाने से पहले मिट्टी के अंदर खाद मिलाना बहुत जरूरी होता हैं। जब आप पौधे को नर्सरी से लाकर अपने गार्डन में लगाते हैं तो हमेेशा पौधे को सॉफ्ट खाद डालिए क्योंकि नर्सरी से लाये हुए जो पौधे होते हैं वे ज्यादातर केमिकल ट्रीट होते हैं।

● 1 या 2 महीने बाद जब आपके बगीचे में पौधा सेट हो जाएं तो फिर आप उसमें वर्मीकम्पोस्ट साथ में बोनमील/राॅक फास्फेट मिला सकते हैं। इसके अलावा अगर आप गोबर की खाद या किचेन बेस्ट कम्पोस्ट डालते हैं तो पौधे की ग्रोथ और अच्छी हो जाती हैं।

गार्डेनिंग टिप्स के लिए हमारे इस पेज को Like करके Follow जरूर करें, धन्यवाद

GANGA Nursury

कई साल की मेहनत लगती है बीज से बड़ा पौधा तैयार करने में , बार बार पैकिंग बदलनी पड़ती है, कई बीमारियों से बचाना पड़ता तब ...
09/09/2024

कई साल की मेहनत लगती है बीज से बड़ा पौधा तैयार करने में , बार बार पैकिंग बदलनी पड़ती है, कई बीमारियों से बचाना पड़ता तब जाकर 4 साल में ऐसा पौधा बनता है। फिर आधार कार्ड पर पौधे लेकर लगाकर भूल जाने वाले पौधे का जायजा लेकर कहते हैं हम्म्म पेड़ तो ठीक पर रुपया ज्यादा मांग है 😂🤣😂

पेड़ काटने के बहाने नहीं बल्कि पेड़ बचाने की वजह ढूंढनी चाहिए।🛖🏠🏡🌳
20/08/2024

पेड़ काटने के बहाने नहीं
बल्कि पेड़ बचाने की वजह ढूंढनी चाहिए।🛖🏠🏡🌳

20 अगस्त को मिल जाएगा अफ्रीकन मोहगनी का 6 से 8 फिट का सिंगल पौधा केवल 100रु में🌱🌱🌳
19/08/2024

20 अगस्त को मिल जाएगा अफ्रीकन मोहगनी का 6 से 8 फिट का सिंगल पौधा केवल 100रु में🌱🌱🌳

अंजीर के हाइब्रिड पौधे की वैरायटी बहुत कम रेट में सभी नर्सरी पर मिलती है जिसको आप गमले में लगा सकतें है इस बार मानसून मे...
09/08/2024

अंजीर के हाइब्रिड पौधे की वैरायटी बहुत कम रेट में सभी नर्सरी पर मिलती है जिसको आप गमले में लगा सकतें है इस बार मानसून में अपने टैरेस गार्डन में जरूर लगाएं 💐

साल भर फूलों से लदा रहने वाला पौधा जिसे देखभाल की नाममात्र जरूरत है, इसे गमले और जमीन दोनों जगह लगाया जा सकता है। जमीन म...
09/08/2024

साल भर फूलों से लदा रहने वाला पौधा जिसे देखभाल की नाममात्र जरूरत है, इसे गमले और जमीन दोनों जगह लगाया जा सकता है। जमीन में यह कमाल की फ्लोवेरिंग करता है, गमले में लगा रहे हैं तो ध्यान रहे महीने में एक बार कम्पोस्ट जरूर देनी है।
#चांदनी फ्लावर

#गंगा_नर्सरी

Pal chouraha, main triwa road,
Opposite katiyar market
Kannauj, 9212628945

ये कागजी नींबू(lemon) का पौधा है।गमले में लगाने के लिए नींबू की सबसे अच्छी किस्म है.इसकी ऊंचाई छोटी रहती है और फल ज्यादा...
08/08/2024

ये कागजी नींबू(lemon) का पौधा है।
गमले में लगाने के लिए नींबू की सबसे अच्छी किस्म है.
इसकी ऊंचाई छोटी रहती है और फल ज्यादा आते है.
ये देसी नींबू के मुकाबले अधिक खट्टा होता है. इसके छिलके भी पतले होते है और इसमें बीज भी कम होते है.
#गंगा_नर्सरी

किसान भाइयों ताइवान पिंक 1 साल के अंदर फल उत्पादन देना शुरू कर देता है एक बीघा खेत में 400 से₹450 पौधे तक लगाए जाते हैं ...
07/08/2024

किसान भाइयों ताइवान पिंक 1 साल के अंदर फल उत्पादन देना शुरू कर देता है एक बीघा खेत में 400 से₹450 पौधे तक लगाए जाते हैं उनके बीच की दूरी 6/4 भी रहती है इस किस्म की खेती में सगन बागवानी करना लाभदायक होता है इसके फल अंदर से गुलाबी कलर लिए होते हैं और फल का आकार 200 ग्राम से 600 ग्राम तक आता है फल स्वाद में मीठा होता है और बाहर से हर चमकीला और आकर्षक होता है जिसके कारण मार्केट में इसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है
मिट्टी की बात करें तो इसमें लगभग सभी प्रकार की जमीन में लगाया जा सकता है और कम खर्च और काम देखरेख में अच्छी इनकम प्राप्त की जा सकती है


GANGA Nursury
Tirwa road, near pal chauraha
Kannauj

 #मधुकामिनी के फूल गर्मियों में खिलते हैं। घर में अगर एक बार आपने कामिनी के फूल का पौधा लगा दिया तो ४-५ वर्ष या इससे अधि...
23/07/2024

#मधुकामिनी के फूल गर्मियों में खिलते हैं। घर में अगर एक बार आपने कामिनी के फूल का पौधा लगा दिया तो ४-५ वर्ष या इससे अधिक समय तक फूल आते रहेंगे। सौंधी और मनमोहक खुशबू के कारण इसे अपने घर की बालकनी में लगाना बहुत ही आसान है।
मधुकामिनी प्लांट को सबसे अच्छे इनडोर और आउटडोर पौधों में से एक माना जाता है। वास्तु के अनुसार यह प्लांट घर-आंगन को खुशियों से भर सकता है।जरूरी बात यह है कि यह कम रखरखाव वाला पौधा है और इसमें सुगंधित फूलों के गुच्छे होते हैं जो सुंदर ति‍तलियों और चिड़ियों को बहुत आकर्षित करते हैं।
मधुकामिनी फूल का वनस्पति नाम है मुराया पैनीकुलेटम। यह एक सफेद रंग का फूल है जो घर की सज्जा के साथ औषधि के लिए भी प्रयोग किया जाता है

खूशबूदार फूलों में से मधुकामिनी दिन रात महकने वाला प्लांट है। यह एक सदाबहार झाड़ीनुमा पौधा है जिसका आकार ५-१५ फिट तक होता है। नारंगी यानी संतरा जैसी सुगंध आने के कारण इसको ऑरेंज जैस्मीन नाम से भी जाना जाता है। इसके फूलों का रंग सफेद होता है!
इसके फूलों की मनभावन सुगंध मानसिक तनाव को दूर करने वाली होती है!

मान्यता है कि जो तीन फूल स्वर्ग से आए हैं उसमें #अपराजिता, #पारिजात के साथ तीसरा फूल मधुकामिनी ही है...

एक पेड़ का महत्व एक AC के बराबर हैकृपया इस संदेश को शेयर जरूर करें 🙏🏻
29/05/2024

एक पेड़ का महत्व एक AC के बराबर है
कृपया इस संदेश को शेयर जरूर करें 🙏🏻

जितना पानी कूलर को पिला रहें हों उससे आधा पौधो को पिलाया होता तो  इतने कूलरो की  जरूरत ही नहीं पड़ती!अब भी मौका है अपने ...
29/05/2024

जितना पानी कूलर को पिला रहें हों
उससे आधा पौधो को पिलाया होता तो इतने कूलरो की जरूरत ही नहीं पड़ती!अब भी मौका है अपने आसपास के पेड़ पौधों पर दया भाव रखे।

#गंगा_नर्सरी

तिर्वा रोड, कन्नौज

Address

Sarifapur, Opposite Katiyar Market , Main Road Tirwa
Kannauj
209727

Telephone

+919212628945

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GANGA Nursury posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share