GreenFace - Online plants delivery

GreenFace - Online plants delivery घर व ऑफिस में पौधे लगाएं और जानलेवा वा?

31/07/2022

छोटा सा लेकिन बहुत सुंदर दिखने वाला स्पाइडर प्लांट आपने अक्सर बहुत से लोगों के घर में लगा हुआ देखा होगा. विज्ञान भी ...

09/06/2022

वास्तु शास्त्र घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाने का काम करता है. वास्तु में कई ऐसे प....

01/01/2022

नए साल में प्रण लीजिए कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ और पौधे लगाएंगे और अपने लखनऊ को हरा भरा बनाएंगे।

Happy New Year 2022

31/12/2021

इंडोर प्‍लांट लगाने के क्‍या फायदे हैं?
इंडोर प्‍लांट न स‍िर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्‍क‍ि ये हवा को शुद्ध करके हमें कई बीमार‍ियों से बचा सकते हैं। आजकल घर छोटे होते जा रहे हैं जहां रौशनी आसानी से नहीं पहुंचती पर कुछ इंडोर प्‍लांट ऐसे भी हैं ज‍िन्‍हें ज्‍यादा रौशनी की जरूरत नहीं होती। ऐसे प्‍लांट को आप अपने कमरे में लगा सकते हैं। इंडोर प्‍लांट से थकान भी कम होती है और स्‍ट्रेस घटता है।

अगर आपका घर ऐसी जगह है जहां प्रदूषण ज्‍यादा रहता है तो आपको इंडोर प्‍लांट लगाने चाह‍िए ये हवा से जहरीले तत्‍वों को फ‍िल्‍टर कर देते हैं। अगर आपको धूल के कण से एलर्जी है तो ये पौधे धूल व म‍िट्टी के कण को भी एब्‍सॉर्ब करने में सक्षम होते हैं। इंडोर प्‍लांट्स को लोग इसल‍िए भी पसंद करते हैं क्‍योंक‍ि इनका ज्‍यादा ध्‍यान रखने की जरूरत नहीं होती है। कुछ पौधे तो कई द‍िनों तक ब‍िना पानी के ज‍िंदा रह सकते हैं।

इसलिए अपने घर में, बेडरूम में, लिविंग रूम में इनडोर प्लांट्स लगाए जो आपके घर का प्रदूषण स्तर घटाए व घर के माहौल में सकारात्मकता लाए।

हमारी कंपनी ऐसे ही प्लांट्स में डील्स करती है हमारा उद्देश्य लखनऊ को ज्यादा से ज्यादा हरा भरा बनाना है ताकि प्रदूषण से होने वाली बीमारियों को कम कर सके।

अगर आप भी ऐसे कुछ प्लांट्स खरीदने के लिए इच्छुक है तो हमारे कैटलॉग से चुन सकते है

आप पौधे चुनिए, हम आपके घर तक पहुंचाएंगे
पूरे लखनऊ को हरा भरा बनाएंगे।

Catelog link : https://wa.me/c/917652062363

Thanks
GREENI - Makes india green

New way to celebrate..
29/12/2021

New way to celebrate..

29/12/2021

10 सर्वश्रेष्ठ इनडोर फूलों वाले पौधे /10 Best Indoor beautiful Flowering Plants:बिना हरियाली वाले घर में रहने से हमारे मन की स्थिति पर

इस नए साल पर गिफ्टिंग आईडिया को लेकर हैं कंफ्यूज, तो यहां देखें ये New Year Gifts के बेहतरीन विकल्पConfused what gift to...
28/12/2021

इस नए साल पर गिफ्टिंग आईडिया को लेकर हैं कंफ्यूज, तो यहां देखें ये New Year Gifts के बेहतरीन विकल्प

Confused what gift to give in new year????
Why not try gift plants this time, that reduce effect of pollution and create positive environment.

चलो प्रकृति की ओर....
Greeni - Makes India Green

Growing tomatoes at own terrace।अपनी छत पर सब्जियां उगाने का अलग ही स्वैग है।1. आपको हानिकारक उर्वरक फ्री सब्जियां मिलती...
27/12/2021

Growing tomatoes at own terrace।

अपनी छत पर सब्जियां उगाने का अलग ही स्वैग है।
1. आपको हानिकारक उर्वरक फ्री सब्जियां मिलती है जिससे आप कई बीमारियों से बच जाते है
2. हरी व ताजी सब्जियां मिलती है
3. आपका पैसा व समय भी बचता है
4. आपको प्रकृति के पास रहने का सौभाग्य मिलता है।
5. ये पौधे आपके घर में एक सकारात्मक माहौल का निर्माण करते है।

तो रहिए न प्रकृति की छाव में।

आबोहवा बेहद खराब है और हवा में घुली जहरीली गैसों के चलते सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। पूरे उत्तर भारत में धुंध की गहर...
26/12/2021

आबोहवा बेहद खराब है और हवा में घुली जहरीली गैसों के चलते सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। पूरे उत्तर भारत में धुंध की गहरी चादर है। दिल्ली समेत कई दूसरे शहरों में हवा बेहद खराब हो गई है। दिन-ब-दिन हालात खराब हो रहे हैं और देश के सभी शहरों में वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनकर सामने खड़ा है। हमने आपको साफ-सुथरी हवा के लिए टेक्नोलॉजी के जरिए वायु प्रदूषण से बचने के उपाय बताए थे।

चाहें आप ऑफिस में हों या घर पर या कहीं और। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप हर समय वायु प्रदूषण से अपना बचाव कर सकते हैं। टेक्नोलॉजी के बिना आप किस तरह आप खुद को वायु प्रदूषण से बचा सकते हैं।

हवा को फिल्टर करने वाले पौधे
जहरीली गैसों को कम करने के लिए कुछ पौधे बेहद काम आ सकते हैं। इन पौधों को एयर फिल्टरिंग प्लांट भी कहा जाता है। खुजली, जलन, लगातार जुकाम, एलर्जी और आंखों में जलन से बचाव में ये पौधे आपकी सहायता करेंगे। भारत में इस तरह के पौधों में एलो वेरा, लिली, स्नेक प्लांट (नाग पौधा), पाइन प्लांट (देवदार का पौधा) मनी प्लांट, अरीका पाम और इंग्लिश आइवी।

एरेका पाम
एरेका पाम एक ऐसा पौधा है जो कार्बन डाई ऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदल देता है। हर व्यक्ति के लिए इस तरह के एक पौधे की जरूरत होती है जिसकी ऊंचाई कंधे के बराबर होनी चाहिेए। इस पौधे की देखभाल के लिए पत्तियों को हर रोज साफ करना जरूरी है। इसके अलावा हर तीन-चार महीने में इनको बाहर रखने की भी जरूरत पड़ती है। हवा को फिल्टर कर उसे शुद्ध बनाने में ये पौधा सहायक है। नम मिट्टी का प्रयोग करें और सतह के थोड़े नीचे मिट्टी के सूखते ही पौधे को पानी दें।

मनी प्लांट
मनी प्लांट एक बेल है। इसकी एक पत्ती का आकार 7 से 10 सेंटीमीटर तक लंबा होता है। यह पौधा अधिकतर भारतीय घरों में आसानी से मिल जाता है। इसकी ख़ास बात है कि यह पौधा बहुत कम रोशनी में भी जिंदा रह सकता है और इसे किसी खाली बोतल में भी उगाया ज सकता है। इस पौधे में वायु में मौज़ूद कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण करने की क्षमता होती है और यह ऑक्सीजन बाहर निकालता है। मनी प्लांट हवा में सीओ2 कम कर हमारे सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन देता है।

एलो वेरा
एलो वेरा में कई सारे औषधीय गुण होते हैं। इस पौधे को उगने के लिए पानी की जरूरत भी कम होती है। इसके पत्ते काफी मोटे और मजबूत होते हैं। पत्ते के अंदरूनी भाग को काटने पर एक तरह का रस निकलता है। इस रस से का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज में होता है। इसके अलावा ख़ास बात है कि इस पौधे को आसानी से घर में लगा सकते हैं जो हवा को शुद्ध रखता है।

स्नेक प्लांट
इसे हिंदी में नाग पौधा कहा जा सकता है। इस पौधे को बढ़ने के लिए बहुत कम धूप की जरूरत होती है। इसके अलावा पानी की भी जरूरत ज्यादा नहीं होती। हवा को फिल्टर करने वाले इस पौधे को आप आसानी से अपने कमरे या ऑफिस केबिन में एक कोने में उगा सकते हैं।

पाइन प्लांट
घर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए देवदार का पौधा काफी मशहूर है। इस पौधे की पत्तियां छोटी-छोटी होती हैं। इसे बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। लेकिन समय-समय पर इसकी काट-छांट करने की जरूरत होती है।

पीस लिली
पीस लिली घरों में प्रयोग होने वाला एक आम पौधा है, जो हर तरह की हानिकारक गैसों को खत्म करता है. यह धूल को भी समाप्त करता है और घर की हवा को शुद्ध रखता है।

इंग्लिश आइवरी
कम रोशनी वाली जगहों के लिए यह पौधा सबसे ज्यादा उपुक्त है। वातावरण में मौज़ूद सभी जहरीली गैसों को खत्म कर यह पौधा शुद्ध हवा देने में हमारी मदद करता है

मदन-इन-लॉ टंग
यह एक ऐसा पौधा है जो किसी भी परिस्थिति में फलता-फूलता है। यह काफ़ी मजबूत होता है। खास बात यह है कि यह रात में ऑक्सीजन तो छोड़ता ही है बल्कि कई अन्य तरह की हानिकारिक गैसौं को भी खत्म करता है। इस पौधे की ऊंचाई कमर की जितनी होनी चाहिए। इसे सूर्य की अप्रत्यक्ष रोशनी में रखें और ज़्यादा पानी न दें।

प्रदूषण के बढ़ते स्तर के साथ आसपास की हवा दिन ब दिन खराब होती जा रही है। ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों को सांस संबंधी समस...
23/12/2021

प्रदूषण के बढ़ते स्तर के साथ आसपास की हवा दिन ब दिन खराब होती जा रही है। ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों को सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाहर जहरीली हो चुकी हवा को तो हम नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन घर में आने वाले प्रदूषण और जहरीले पदार्थों से बचने के लिए हमें कदम उठाना होगा। ऐसा तरीका सोचना होगा , जिससे शुद्ध हवा मिले और घर के अंदर ऑक्सीजन की आूपर्ति भी होती रहे। ऐसे में घर में ऑक्सीजन देने वाले इंडोर प्लांट्स को रखना बेहतर विकल्प है।

पौधों को घर के अंदर रखने से न केवल हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है, बल्कि आप मानसिक तौर पर खुद को स्वस्थ महसूस करते हैं। आज हम आपको ऐसे 8 पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो बिना किसी खर्च के रोजाना आपके लिए ऑक्सीजन मुहैया कराते हैं। घर बैठे ऑक्सीजन लेने का ये वो तरीका है, जो आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा और आपका स्वास्थ्य भी बनाए रखेगा

Make india green with
23/12/2021

Make india green with

10 सर्वश्रेष्ठ इनडोर फूलों वाले पौधे /10 Best Indoor beautiful Flowering Plants:बिना हरियाली वाले घर में रहने से हमारे मन की स्थिति पर

Address

Lucknow
226010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GreenFace - Online plants delivery posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to GreenFace - Online plants delivery:

Share