27/06/2024
*****अति - आवश्यक सूचना*****
********रक्तदान महादान *******
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
मुजफ्फरपु जिला भवन-निर्माण सामग्री व्यवसायी संघ
सभी महानुभावों को अपार हर्ष के साथ सूचित किया जाता है की पूर्व मे आयोजित रक्तदान शिविर के अपार सफलता और उससे अपने सदस्य भाईयों तथा समाज के अन्य व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार प्राप्त लाभ को देखते हुए अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु पुनः संघ ने इस नेक कार्य के अगले शिविर को आयोजित करने का बीड़ा उठाया है। मित्रों पुनः इस बार आप सभी के सहयोग का संघ आशा, उम्मीद और विश्वास करता है।आप सभी बंधुओं से हृदय से अनुरोध है कि इस शिविर में आप स्वयं भी रक्तदान करें तथा अन्य सभी लोगो से स्वैच्छिक रक्तदान करने हेतु उत्प्रेरित करें।
# # # # # रक्तदान शिविर आयोजन कार्यक्रम # # # # #
दिनांक-13/07/2024(शनिवार)
समय - प्रातः 10 बजे से संध्या 04 बजे तक
आयोजन स्थल - फिट स्टेशन जिम
पता:- बेला औधोगिक क्षेत्र रोड,वृदांवन मार्केट
मिठनपुरा, निकट डा• सुधांशु (नेत्र विशेषज्ञ) क्लिनिक
थाना-मिठनपुरा, मुज•
मो• नं• - 9973132557 ( अनुराग प्रतीक )
आप सभी बंधुओं का सहयोग अपेक्षित है। आपके इस अमूल्य सहयोग हेतु संघ सदा आप रक्तवीर सैनिकों का आभारी रहेगा
धन्यवाद
रमेश कुमार
(अध्यक्ष)
प्रेरक - मुकुल कुमार (संघ प्रवक्ता)
*************************
रक्तदान महादान
*************************