Bihar Nursery

Bihar Nursery सभी प्रकार के पौधों के बिक्रेता,

बिहार स्थापना दिवस के पावन अवसर पर बिहार दिवस की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।यह गौरवशाली दिन हमे...
22/03/2026

बिहार स्थापना दिवस के पावन अवसर पर बिहार दिवस की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह गौरवशाली दिन हमें अपनी समृद्ध संस्कृति, विरासत और विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।

आइए, मिलकर बिहार को और समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें।
िहार 🪴🪴

Bihar Nursery की ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ होली 🎨🎨 का यह अभिनव पर्व आपके जीवन में सृजनात्मक ऊर्जा, बौद्...
03/03/2026

Bihar Nursery की ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ
होली 🎨🎨 का यह अभिनव पर्व आपके जीवन में सृजनात्मक ऊर्जा, बौद्धिक स्पष्टता और समृद्धि के बहुरंगी आयाम स्थापित करे | |
🪴हार्दिक शुभकामनाएँ🪴

26/02/2026

Celebrating my 5th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

चंद्रधारी भगवान शिव की आराधना एवं साधना को समर्पित परम पावन महापर्व 'महाशिवरात्रि' की आप सभी को अशेष मंगलकामनाएं। देवाधि...
15/02/2026

चंद्रधारी भगवान शिव की आराधना एवं साधना को समर्पित परम पावन महापर्व 'महाशिवरात्रि' की आप सभी को अशेष मंगलकामनाएं। देवाधिदेव चन्द्रशेखर महादेव तथा जगतजननी माता पार्वती की करुणामयी अनुकम्पा से लोक का सदा कल्याण हो।
हर हर महादेव 🔱📿
🪴🪴

बिहार नर्सरी की ओर से सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳इस गौरवपूर्ण अवसर पर हम देश के सभी अ...
26/01/2026

बिहार नर्सरी की ओर से सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳
इस गौरवपूर्ण अवसर पर हम देश के सभी अन्नदाताओं को नमन करते हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से हर घर तक अन्न पहुंचता है और जिनके अमूल्य योगदान से भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।



05/01/2026
  Buy 10 Plants & Get 1 plant gift 🎁 🌸✨ Price 180 to 350/-For Any queries pls call and whatsapp.          💥       947080...
28/11/2025


Buy 10 Plants & Get 1 plant gift 🎁 🌸
✨ Price 180 to 350/-
For Any queries pls call and whatsapp.
💥 9470809689 💥

पिछले नौ दिनों से निरंतर जारी आपकी संकल्पित साधना पूर्णता की अभीष्ट मंज़िल प्राप्त करे। आज की अधिष्ठात्री मॉं सिद्धिदात्...
01/10/2025

पिछले नौ दिनों से निरंतर जारी आपकी संकल्पित साधना पूर्णता की अभीष्ट मंज़िल प्राप्त करे। आज की अधिष्ठात्री मॉं सिद्धिदात्री आप सबकी समस्त सद्कामनाओं को शीघ्र सिद्धि का आशीर्वाद दें।🪴🪴 🙏🏻

79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को बिहार नर्सरी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं राष्ट्र निर्माण म...
15/08/2025

79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को बिहार नर्सरी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं राष्ट्र निर्माण में किसानों के योगदान को नमन। 🇮🇳🌾

बागवानी करते समय यह बहुत सामान्य बात है कि पौधों में कीट लग जाते हैं। यह आपकी गलती या लापरवाही के कारण नहीं होता, बल्कि ...
03/05/2025

बागवानी करते समय यह बहुत सामान्य बात है कि पौधों में कीट लग जाते हैं। यह आपकी गलती या लापरवाही के कारण नहीं होता, बल्कि अक्सर मौसम के बदलाव और परागणकर्ताओं (पोलिनेटर्स) के माध्यम से कीट एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँच जाते हैं। इन पर हमेशा नियंत्रण रख पाना थोड़ा मुश्किल और कई बार नुकसानदायक भी होता है।

यदि आप केवल जैविक उपायों से नियंत्रण रखना चाहें, तो यह हमेशा संभव नहीं होता। कहीं न कहीं, ये कीट आपकी नज़र से दूर अपना बसेरा बना ही लेते हैं और हरियाली आने पर प्रकट हो जाते हैं। दूसरी ओर, यदि आप रासायनिक उपायों का सहारा लेते हैं, तो कुछ हद तक सफलता मिल सकती है, पर इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी होते हैं।
अत्यधिक रसायन प्रयोग करने से मित्र कीट जैसे परागणकर्ता भी नष्ट हो सकते हैं, जिससे फल वाले पौधों में फल आना कठिन हो सकता है। साथ ही, लगातार रसायन प्रयोग से कीटों में सहनशीलता यानी रजिस्टेंस विकसित हो सकती है। उनकी शरीर में ऐंटीबॉडी विकसित होकर उन्हें रसायनों से बचाने लगती हैं, और वे मरते नहीं हैं।

इसलिए यदि समय पर कीटों की पहचान और उपचार किया जाए, तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है। इससे न केवल पौधों की वृद्धि प्रभावित नहीं होती, बल्कि पत्तियाँ, फल और फूल भी समय रहते बचाए जा सकते हैं। आइए, इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि कैसे कीटों की पहचान करें और उनके प्राकृतिक व जैविक उपाय अपनाएँ, और केवल आवश्यक होने पर ही रासायनिक प्रयोग करें।

1】चींटी (Ants)
● लक्षण: पौधों की मिट्टी या तनों पर दिखाई देती हैं; अक्सर एफिड्स व मिलीबग की वजह से आती हैं।
● जैविक उपाय:
• दालचीनी या हल्दी चींटियों के रास्ते में डालें।
• नींबू रस या सिरका प्रवेश मार्ग पर छिड़कें।
• बोरिक एसिड + चीनी का घोल रखें।
● रासायनिक नियंत्रण:
• क्लोरपायरीफॉस 20% EC – 2 ml/लीटर पानी; मिट्टी में डालें।

2】व्हाइटफ्लाई (Whiteflies)
● लक्षण: छोटे सफेद उड़ने वाले कीट, जो पत्तियों के नीचे छिपे रहते हैं।
● जैविक उपाय:
• नीम तेल स्प्रे (5 ml/लीटर + 2-3 बूंद लिक्विड साबुन)।
• पीले स्टिकी ट्रैप लगाएं।
● रासायनिक नियंत्रण:
• इमिडाक्लोप्रिड 17.8% SL – 0.3 ml/लीटर।

3】एफिड्स / थ्रिप्स (Aphids)
● लक्षण: कोमल पत्तियाँ व कलियाँ मुड़ जाती हैं, पत्तियाँ चिपचिपी होती हैं।
● जैविक उपाय:
• साबुन-पानी स्प्रे।
• तुलसी, गेंदा जैसे पौधे पास लगाएं।
● रासायनिक नियंत्रण:
• थायमेथॉक्साम 25% WG – 0.5 ग्राम/लीटर।
• इमिडाक्लोप्रिड 17.8% SL – 0.5 ग्राम/लीटर।

4】मिलीबग (Mealybugs)
● लक्षण: सफेद रूई जैसे कीट, तनों और पत्तियों पर।
● जैविक उपाय:
• 70% अल्कोहल से रूई भिगोकर कीटों पर लगाएं।
• नीम तेल छिड़कें।
● रासायनिक नियंत्रण:
• मेलाथियॉन 50% EC – 2 ml/लीटर।

5】माइट्स और स्पाइडर माइट्स
● लक्षण: पत्तियाँ पीली/भूरी, महीन जाले, धीमी वृद्धि।
● जैविक उपाय:
• ठंडे पानी से पत्तियों को धोएं।
• नीम तेल छिड़कें।
● रासायनिक नियंत्रण:
• प्रोपरगाइट 57% EC – 1.5 ml/लीटर।

6】दीमक (Termites)
● लक्षण: मिट्टी के नीचे से जड़ों को खाते हैं, पौधा अचानक मुरझा जाता है।
● जैविक उपाय:
• नीम की खली मिट्टी में मिलाएं।
• सरसों का तेल (20 ml/लीटर) डालें।
● रासायनिक नियंत्रण:
• क्लोरपायरीफॉस 20% EC – 2.5 ml/लीटर।
• इमिडाक्लोप्रिड 17.8% SL रूट ड्रेंचिंग के लिए।

7】स्केल कीट (Scale Insects)
● लक्षण: भूरे/सफेद कठोर कवच जैसे कीट तनों पर चिपके होते हैं।
● जैविक उपाय:
• रुई से अल्कोहल लगाकर साफ करें।
• नीम तेल स्प्रे करें।
● रासायनिक नियंत्रण:
• इमिडाक्लोप्रिड 17.8% SL – 0.5 ml/लीटर।

8】स्लग और स्नेल (Slugs & Snails)
● लक्षण: पत्तियों पर गोल-गोल कटाव, रात में निकलते हैं।
● जैविक उपाय:
• एग शेल या राख का घेरा बनाएं।

■ सामान्य सावधानियाँ रसायनों के प्रयोग में:
• छिड़काव करते समय मास्क, दस्ताने, चश्मा पहनें।
• सुबह या शाम को स्प्रे करें, धूप में नहीं।
• फल वाले पौधों पर उपयोग से पहले प्हार्वेस्ट करें।
• बच्चों और पालतू जानवरों को दूर रखें।
• एक ही दवा बार-बार न करें, प्रभाव कम हो सकता है।

#

26/02/2025

महा-शिवरात्रि के इस विशेष अवसर पर आप सभी शिव-भक्तों को हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएँ। 🕉️🙏🏻 #महाशिवरात्रि

Address

Majhuli Dharmdas, Ratwara
Muzaffarpur
842002

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919534471835

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Nursery posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bihar Nursery:

Share