30/08/2022
चौखंडी ग्राम पंचायत अंतर्गत तोमरनपूर्वा गांव बुनियादी सुविधाओं का है मोहताज
नदी में पुल नही होने पर बीमारों को चारपाई के सहारे कराना पड़ता नदी पार।
विकास की पोल खोलता ये वीडियो।
मामला रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चौखडी के तोमरनपूर्वा गांव से एक वीडियो सामने आया है जहा पर सड़क और नदी में पुल नही होने पर बरसात के 4 माह ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन न ही संबंधित विभाग ध्यान दे रहा है ना ही सांसद और न ही विधायक।
आपको बता दे कि दो पंचवर्षीय से सत्ताधारी भाजपा सरकार के सांसद और विधायक हैं जहा पर स्थानीय विधायक दिव्यराज सिंह के द्वारा हर मीटिंग में रटा रटाया भाषण दिया जाता है कि भाजपा सरकार में पूरे सिरमौर विधानसभा में विकास की धारा बह रही है गांव गांव में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है किसानों और लोगो को 24 घंटे बिजली मिल रही है गौशालाओ का निर्माण करा दिया गया है लेकिन हकीकत में सब उल्टा है
जिसे आप इस वीडियो के माध्यम से देख सकते है कि सिरमौर विधानसभा में कितना विकास हुआ है
बताया जाता है कि तोमरनपुर्वा गांव में आज भी सड़क,पुलिया,पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीण तरस रहे है। यदि कोई बीमार हो जाये या कोई असमय घटना घट जाए तो लोगो को चारपाई के सहारे लाना पड़ता है। जिसे आप वीडियो के माध्यम से देख सकते है कि आजादी के 75 साल बाद भी इस गांव में सिरमौर विधायक के द्वारा 10 वर्ष में कितनी विकास की धारा बहा चुके है।