धन्वन्तरि वाटिका नर्सरी

  • Home
  • India
  • Patna
  • धन्वन्तरि वाटिका नर्सरी

धन्वन्तरि वाटिका नर्सरी औषधीय पौधे, सुगंधित फूल एवम फलों के पौधे तथा बीज के बिक्रेता ।

🌴 प्रीमियम पौधे और पेड़ स्टॉक में हैं – सीधे नर्सरी से!अपने लैंडस्केपिंग को प्रीमियम, प्रोजेक्ट-रेडी पौधों से अपग्रेड कर...
04/02/2026

🌴 प्रीमियम पौधे और पेड़ स्टॉक में हैं – सीधे नर्सरी से!

अपने लैंडस्केपिंग को प्रीमियम, प्रोजेक्ट-रेडी पौधों से अपग्रेड करें 🌿

हम बड़े पैमाने पर लैंडस्केपिंग के लिए स्वस्थ और आकर्षक पौधे आपूर्ति करते हैं:

✅ फॉक्सटेल पाम | डेट पाम | वॉशिंगटनिया
✅ डिज़ाइनर बोनसाई फाइकस | टोपियरी ट्रीज़
✅ बोगनवेलिया | एवेन्यू और शेड ट्रीज़
✅ रिसॉर्ट्स, फार्महाउस, विला, सोसाइटीज़ और व्यावसायिक परियोजनाओं के लिए उपयुक्त

✔ थोक ऑर्डर स्वीकार किए जाते हैं (100+ पौधे)
✔ नर्सरी में उगाए गए, स्वस्थ और परिवहन के लिए तैयार स्टॉक
✔ प्रतिस्पर्धी थोक मूल्य निर्धारण
✔ सुरक्षित लोडिंग और पैन इंडिया डिलीवरी

📍 पूरे भारत में डिलीवरी | 📦 डिस्पैच के लिए तैयार
💬 थोक और प्रोजेक्ट मूल्य निर्धारण के लिए हमसे जुड़ें

📞 अभी कॉल करें:
+91 082529 14050

11/12/2024

बागवानी महोत्सव 𝟐𝟎𝟐𝟒-𝟐𝟓 is coming soon 🌱

Registration & entry are open and it’s completely free. Go ahead and register now.

Stay tuned for more details about the event and dates. 🗓️

Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Department of Agriculture, Government of Bihar Mangal Pandey
Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute

HRMN 99 एक कम ठंडक वाला सेब का पौधा है। यह सेब का पौधा गर्म वातावरण में उगने में सक्षम है। 👉यह पौधा गर्मियों में 40 से 4...
26/11/2024

HRMN 99 एक कम ठंडक वाला सेब का पौधा है। यह सेब का पौधा गर्म वातावरण में उगने में सक्षम है।
👉यह पौधा गर्मियों में 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में उग सकता है।
👉इसकी औसत ऊंचाई 10-15 फ़ुट होती है.
यह पौधा आम और अनार के साथ सफलतापूर्वक उग सकता है।
👉यह पौधा गर्म स्थान पर फल देता है,यह पौधा प्रारंभिक फलने की विविधता वाला होता है,यह पौधा द्रुतशीतन घंटे की ज़रूरत नहीं लेता।
👉HRMN 99 सेब के पौधे को लगाने का तरीकाः
आम तौर पर, इस पौधे को 4 x 4 मीटर की दूरी पर 60 सेमी x 60 सेमी x 60 सेमी के गड्ढों में लगाया जाता है।
रोपण के समय मिट्टी में जैविक खाद मिलाएं।
कुमार रौनक
Kumar Raunak कुमार रौनक
EARTH FOUNDATION
Mob-8252914050

12/10/2024
नवरात्र शुरू होने के साथ ही सरसों की बुवाई शुरू हो जाती है, लेकिन तापमान अधिक होने के कारण अभी बुवाई करना ठीक नहीं है।कृ...
12/10/2024

नवरात्र शुरू होने के साथ ही सरसों की बुवाई शुरू हो जाती है, लेकिन तापमान अधिक होने के कारण अभी बुवाई करना ठीक नहीं है।कृषि विभाग ने किसानों को सरसों की बुवाई के लिए एक सप्ताह रुकने की सलाह दी है।

जहां पिता की आज्ञा पर पुत्र सिंहासन त्याग वन को चल  दे वहां दशहरा है...जहां भाई भाई के आदर में कुटिया🎪 में रहकर खड़ाऊं स...
12/10/2024

जहां पिता की आज्ञा पर पुत्र सिंहासन त्याग वन को चल दे वहां दशहरा है...

जहां भाई भाई के आदर में कुटिया🎪 में रहकर खड़ाऊं से शासन करे वहां दशहरा है...

जहां पत्नी पति के लिए सोलह श्रृंगार त्याग वैराग्य धारण कर वन को चल दे वहां दशहरा है...

जहां मित्रता में मित्र को उसका खोया वैभव दिलाने के लिए मित्र जान जोखिम में डाल दे वहाँ दशहरा है...

जहां देवर मां रुपी भाभी के श्री चरणों के अलावा कईं और का निगाह बान न हो वहां दशहरा है...

जहां त्रिलोक विजय, प्रकाण्ड पण्डित रावण मोक्ष के लिए श्रीराम के चरणों का वरण करे वहां दशहरा है...

जहां मेरे भाई मेरे हिस्से की जमीन भी तू रखले मेरी इच्छा है कि आंगन में न दीवार उठे ये भाव हो वहां दशहरा है...

दशहरा महज़ विजय नहीं कर्तव्य है, मर्यादा है, त्याग है।

आपको सपरिवार दशहरा की हार्दिक बधाई💐

कुमार रौनक
EARTH FOUNDATION
Mob - 8252914050

नागकेसर के सूखे फूल औषध, मसाले और रंग बनाने के काम में आते हैं। इनके रंग से प्रायः रेशम रँगा जाता है। श्रीलंका में बीजों...
28/09/2024

नागकेसर के सूखे फूल औषध, मसाले और रंग बनाने के काम में आते हैं। इनके रंग से प्रायः रेशम रँगा जाता है। श्रीलंका में बीजों से गाढा, पीला तेल निकालते हैं, जो दीया जलाने और दवा के काम में आता है। तमिलनाडु में इस तेल को वातरोग में भी मलते हैं। इसकी लकड़ी से अनेक प्रकार के सामान बनते हैं। लकड़ी ऐसी अच्छी होती है कि केवल हाथ से रँगने से ही उसमें वारनिश की सी चमक आ जाती है। बैद्यक में नागकेसर कसेली, गरम, रुखी, हलकी तथा ज्वर, खुजली, दुर्गंध, कोढ, विष, प्यास, मतली और पसीने को दूर करनेवाली मानी जाती है। खूनी बवासीर में भी वैद्य लोग इसे देते हैं। इसे 'नागचंपा' भी कहते हैं।..गहरे भूरे रंग का यह फल नारियल जैसा दिखता है...और फूल गुलाबी और सफेद रंग के होते हैं...🙏🙏

21/08/2024

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय काजीपुर,पटना के परिसर में दिनांक 20 अगस्त (मंगलवार )
2024 को अर्थ फाउंडेशन एवम महाविद्यालय के प्राचार्य तथा अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर परिसर में पौधा रोपण का कार्य संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में वार्ड 42 के पार्षद महोदय श्री कैलाश यादव जी के द्वारा पौधा रोपण की शुरुवात की गई साथ ही सभी लोगो को भी इस पुनीत कार्य में हौसला भी बढ़ाया गया।
अर्थ फाउंडेशन संस्था पार्षद महोदय एवम प्राचार्य महोदय तथा अन्य सभी लोगो का आभार करती है ।
🚩🚩🚩🚩🚩
कुमार रौनक
अर्थ फाउंडेशन,पटना
Mob-8252914050

आज दिनांक 15.08.24 को 78वें  #स्वतंत्रता_दिवस_2024 के अवसर पर पटना के शास्त्री नगर स्कूल में पौधारोपण का अभियान चलाया गय...
15/08/2024

आज दिनांक 15.08.24 को 78वें #स्वतंत्रता_दिवस_2024 के अवसर पर पटना के शास्त्री नगर स्कूल में पौधारोपण का अभियान चलाया गया।

स्वतंत्रता के साथ प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया गया।
🚩🚩
कुमार रौनक
अर्थ फाउंडेशन,पटना
जय चित्रांश
Mob- 8252914050

मोगरा/बेला/बेली में फूल हमेशा नई शाखा में हीं आते है।इसलिए फूल खिल कर गिर जाने के बाद उसके tip को काट कर हटा दें. इससे प...
24/07/2024

मोगरा/बेला/बेली में फूल हमेशा नई शाखा में हीं आते है।
इसलिए फूल खिल कर गिर जाने के बाद उसके tip को काट कर हटा दें. इससे पौधे में नई–नई शाखा आएंगी जिसमे ढेर सारे फूल खिलेंगे.

एक बेहतरीन जानकारी .....स्वर्ग से आए हैं तीन फूल अपराजिता, पारिजात और मधुकामिनी, जानिए मधुकामिनी क्या है?  #मधुकामिनी के...
06/07/2024

एक बेहतरीन जानकारी .....
स्वर्ग से आए हैं तीन फूल अपराजिता, पारिजात और मधुकामिनी, जानिए मधुकामिनी क्या है?
#मधुकामिनी के फूल गर्मियों में खिलते हैं। घर में अगर एक बार आपने कामिनी के फूल का पौधा लगा दिया तो 4-5 साल या इससे अधिक समय तक फूल आते रहेंगे। सौंधी और मनमोहक खुशबू के कारण इसे अपने घर की बालकनी में लगाना बहुत ही आसान है।
वास्तु के अनुसार यह प्लांट घर-आंगन को खुशियों से भर सकता है।जरूरी बात यह है कि यह कम रखरखाव वाला पौधा है और इसमें सुगंधित फूलों के गुच्छे होते हैं जो सुंदर ति‍तलियों और चिड़ियों को बहुत आकर्षित करते हैं।
मधुकामिनी फूल का वनस्पति नाम है मुराया पैनीकुलेटम। यह एक सफेद रंग का फूल है जो घर की सज्जा के साथ औषधि के लिए भी प्रयोग किया जाता है



मान्यता है कि जो तीन फूल स्वर्ग से आए हैं उसमें #अपराजिता, #पारिजात के साथ तीसरा फूल मधुकामिनी ही है...



मधुकामिनी के लाभ

इसके मात्र 2 पत्तों को उबाल कर पीने से श्वास रोग में बहुत ज्यादा लाभ होता है। गला साफ़ होता है।



इसके फूलों को बेडरूम में रखने से दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। ऐसा माना गया है।



मधुकामिनी की पत्तियां शुभकारी होती हैं इसीलिए विवाह मण्डपों में इसका प्रयोग होता है।

विश्व में सबसे अधिक नींबू और मौसम्बी का उत्पादन करने वाला देश हमारा भारत है।
03/07/2024

विश्व में सबसे अधिक नींबू और मौसम्बी का उत्पादन करने वाला देश हमारा भारत है।

Address

राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के नजदीक बुद्ध मूर्ति , कदमकुआं, पटना
Patna
800003

Telephone

+918252914050

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when धन्वन्तरि वाटिका नर्सरी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to धन्वन्तरि वाटिका नर्सरी:

Share

Category