Rohtak Nursery रोहतक नर्सरी

Rohtak Nursery रोहतक नर्सरी हमारे यहाँ सभी प्रकार के पेड़ - पौधें, गमले, स्टैंड, खाद, बीज सभी प्रकार का समान कम दाम में उपलब्ध है। रोहतक में सबसे सस्ती नर्सरी

5 बेस्ट इनडोर प्लांट जिन्हें घर के अंदर बहुत आसानी से लगा सकते हैं।1. स्नेक प्लांट (Sansevieria):- यह प्लांट देखने में स...
18/02/2025

5 बेस्ट इनडोर प्लांट जिन्हें घर के अंदर बहुत आसानी से लगा सकते हैं।

1. स्नेक प्लांट (Sansevieria):- यह प्लांट देखने में सांप जैसा लगता हैं। इस पौधे को घर के अंदर और बाहर कही भी लगा सकते हैं। इसे न ही ज्यादा धूप की जरूरत होती हैं और न ही ज्यादा पानी की। यह बिना पानी के कई हफ्तों तक बहुत आसानी से सर्वाइव कर लेता हैं।

2. पीस लिली (Peace Lily):- पीस लिली का पौधा हवा में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड और फॉर्मेल्डिहाइड जैसी जहरीली गैसों को सोखकर वातावरण को शुद्ध करता हैं। इसे वेल-ड्रेन मिट्टी काफी पसंद हैं। इसे घर के अंदर कम रोशनी में भी लगा सकते हैं।

3. एरिका पॉम (Areca palm):- यह घर और ऑफिस में सबसे ज्यादा लगाये जाने वाला पौधा हैं। इसे इनडोर-आउडडोर दोनों जगह लगा सकते हैं। इस प्लांट को ऐसे जगह लगाएं जहां 5-6 घंटे की इनडायरेक्ट सनलाइट मिले। अगर घर के अंदर लगा रखा हैं तो खिड़की, दरवाजों, बालकनी या सीढ़ियों के पास रखें जहां हल्की-फुल्की सनलाइट मिलती रहें।

4. मनीप्लांट (Pothos / Money plant):- इस पौधे को वास्तुशास्त्र में धन एवं समृद्धि लाने वाला पौधा माना जाता हैं। यह मिट्टी और पानी दोनों में ही बहुत आसानी से ग्रो हो जाता हैं। मनीप्लांट को घर के अन्दर खिड़की या दरवाजों के पास रखे। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता हैं।

5. जीजी प्लांट ( ZZ plant):- अगर आपके घर में बहुत कम रोशनी आती हैं और आप पौधा लगाना चाहते हैं तो ZZ प्लांट को जरूर लगाये। यह प्लांट कम रोशनी में भी अच्छे से ग्रो करता हैं। इस प्लांट को बहुत कम पानी की जरूरत होती हैं। लो-मेंटेनेंस प्लांट होने के कारण इसे आप घर के अंदर बेडरूम में भी रख सकते हैं। ऐसे ही और गार्डनिंग पोस्ट के लिए Like करके इस पेज को Follow जरूर करें, धन्यवाद



098095 87587

मनी प्लांट का पौधा कई मायनों में हम सभी के लिए खास होता हैं, कुछ लोग इसे अपने घरों और ऑफिस में सजावट के लिए लगाते हैं तो...
18/02/2025

मनी प्लांट का पौधा कई मायनों में हम सभी के लिए खास होता हैं, कुछ लोग इसे अपने घरों और ऑफिस में सजावट के लिए लगाते हैं तो कुछ लोग वास्तुशास्त्र को ध्यान में रखते हुए लगाते हैं। हालाँकि अक्सर लोगों की समस्या होती हैं कि उनका मनी प्लांट ठीक या फिर तेजी से ग्रो नहीं करता हैं या फिर उसकी पत्तियां छोटी ही रह जाती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप अपने पौधे की ग्रोथ को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं।

■ मनी प्लांट के पौधे को हर एक-दो महीने पर एक बार गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट जरूर दें।

■ मनी प्लांट को अच्छी रोशनी की जरूरत होती हैं। इसे ऐसी जगह रखें जहां इसे सुबह की 4-5 घंटे की हल्की सूर्य की रोशनी मिल सके। लेकिन सीधी तेज धूप से बचाएं, क्योंकि इससे पत्तियां झुलस सकती हैं।

■ मनी प्लांट के पौधे को हरा-भरा बनाएं रखने के लिए पौधे को ‘इप्सॉम सॉल्ट’ जरूर दें। इप्सॉम सॉल्ट, जिसे मैग्नीशियम सल्फेट भी कहा जाता हैं, पौधों की ग्रोथ के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। यह न केवल पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता हैं, बल्कि उनकी जड़ों को भी मजबूत करता हैं, जिससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं। एक चम्मच 'इप्सॉम सॉल्ट' को 2 लीटर पानी में अच्छे से घोल लें। इस घोल को 15-20 दिन पर एक बार मनी प्लांट की पत्तियों पर स्प्रे करें।

■ हर पौधे को पानी की जरूरत होती हैं लेकिन उसकी मात्रा और कब देना हैं ये समझना बहुत जरूरी होता हैं। मनी प्लांट को हमेशा संतुलित मात्रा में पानी दें, ज्यादा पानी देने से पौधे की जड़ें सड़ भी सकती हैं।

■ मनी प्लांट की समय-समय पर कटाई-छंटाई भी जरूरी हैं। इससे पौधा घना और हरा-भरा बना रहेंगा। इसकी सूखी पत्तियों को भी समय-समय पर निकालते रहें।

इन टिप्स को फॉलो करके आप बड़ी ही आसानी से अपने पौधे की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं। पोस्ट पसंद आया हो तो Like करके अपने मित्रों को भी साझा करें, धन्यवाद



098095 87587

स्पाइडर प्लांट एक कम रखरखाव वाला हाउसप्लांट है, जो हवा को शुद्ध करने में मदद करता है।यह कम रोशनी और सूखे में भी आसानी से...
18/02/2025

स्पाइडर प्लांट एक कम रखरखाव वाला हाउसप्लांट है, जो हवा को शुद्ध करने में मदद करता है।
यह कम रोशनी और सूखे में भी आसानी से बढ़ता है, जिससे यह शुरुआती गार्डनर्स के लिए आदर्श बनता है।
इसके छोटे ‘बेबी प्लांट्स’ से आसानी से नए पौधे उगाए जा सकते हैं, जो इसे एक परफेक्ट हैंगिंग प्लांट बनाता है।

स्नेक प्लांट (Snake Plant) जो बिना किसी मेहनत के आसानी से लगाया जा सकता हैं। यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन देने में सक्षम ह...
09/02/2025

स्नेक प्लांट (Snake Plant) जो बिना किसी मेहनत के आसानी से लगाया जा सकता हैं। यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन देने में सक्षम हैं इसलिए आप इसे ड्राईंग रूम, लॉबी या फिर लिविंग रूम में कहीं भी रख सकते हैं। बस ध्यान रखें की इसमें पानी तभी डालें जब इसकी मिट्टी सूखी दिखे, ज्यादा पानी इसकी कमजोरी हैं।



9809 587 587
098095 87587

 #रेडरमेचेरा_सिनिका, जिसे आमतौर पर  #चाइना_डॉल के नाम से भी जाना जाता है , 🌿 इनडोर बागवानी के शौकीनों के लिए एक लोकप्रिय...
30/10/2024

#रेडरमेचेरा_सिनिका, जिसे आमतौर पर #चाइना_डॉल के नाम से भी जाना जाता है , 🌿 इनडोर बागवानी के शौकीनों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है। #ताइवान और #चीन के कुछ हिस्सों में पाया जाने वाला यह सदाबहार झाड़ी पेड़ अपनी #आकर्षक, #चमकदार_पत्तियों और #सुंदर दिखने के लिए प्रसिद्ध है। 🌿 इसे अक्सर घर के अंदर और बहार किसी भी जगह पर हराभरा करने के लिये लगा सकते है।🌿

#रेडर्माचेरा_ की_देखभाल_कैसे_करें_?🌿🌿

#रोशनी ❤️

रेडरमेचेरा उज्ज्वल, अप्रत्यक्ष प्रकाश में ग्रो होता है। हालांकि यह कुछ प्रत्यक्ष सूर्य के प्रकाश को सहन कर सकता है, 🌿 लेकिन बहुत अधिक इसकी पत्तियों को झुलसा सकता है।🌿 इसे फ़िल्टर्ड प्रकाश वाली खिड़की के पास रख सकते है,🌿 ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसे सूरज की तेज धूप के संपर्क में आए बिना पर्याप्त रोशनी मिले। (तेज धूप में इसके पत्ते जल सकते हैं)🌿

#पानी 🌿
चाइना डॉल पौधे को तब पानी देता हूँ जब मिट्टी का ऊपरी इंच सूखा लगता है। ज़्यादा पानी देने से जड़ सड़ सकती है, इसलिए पानी देने के बीच मिट्टी को थोड़ा सूखने देना ज़रूरी है। सर्दियों में, मैं पानी देने की आवृत्ति कम कर देता हूँ क्योंकि पौधे की ग्रोथ धीमी हो जाती है।🌿

#मिट्टी

रेडरमेचेरा सिनिका के लिए अच्छी जल निकासी वाला पॉटिंग मिक्स बहुत ज़रूरी है। जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए कोकोपीट या रेत के साथ वर्मिकोम्पोस्ट व इनडोर प्लांट मिक्स का उपयोग कर सकते है, यह मिट्टी में पानी के जमाव को रोकने में मदद करता है, अगर गमले में पानी ठहरा रहता है रुका रहता है तो पौधे की जड़ सड़ने लगते हैं जिससे पौधे खराब हो जाता है 🌿


अगर आपके गेंदे के पौधे पर फूल नहीं आ रहे हैं, तो यह काम अभी करें :-● धूप की कमी :- गेंदे के पौधे को ऐसी जगह रखें जहां इस...
29/10/2024

अगर आपके गेंदे के पौधे पर फूल नहीं आ रहे हैं, तो यह काम अभी करें :-

● धूप की कमी :- गेंदे के पौधे को ऐसी जगह रखें जहां इसे 5-6 घंटे की धूप मिल सके। सर्दियों में कम धूप की वजह से गेंदे के पौधे पर फूल नहीं आते हैं।

● मिट्टी व खाद :- अगर गेंदे में फूल नहीं आ रहे हैं, तो इसकी मिट्टी बदल दीजिए। गेंदे के पौधे की जड़ें अच्छी तरह से बढ़ने के लिए मिट्टी सॉफ्ट होनी चाहिए, इसके लिए मिट्टी में वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद के साथ कोकोपीट या रेत जरूर मिलाये।

● पिंचिंग :- गेंदे के पौधे पर पिंचिंग करके ऊपरी नई टहनी को थोड़ा सा काट दीजिए, इससे पौधा घना होगा और उस पर फूल भी ज़्यादा आयेंगे।

11/04/2024

Jade pruning

18/03/2024

Jade pruning to give a bonsai look

27/02/2024

घिया, तोरी, पेठा, खीरा, बैगन, टामाटर, हरी मिर्च
सभी की पौध उपलब्ध है केवल 5₹ में

तरबूज, खरबूजा, जिनिया, sunflower, पुदीना की पौधे केवल 10₹

Address

Rohtak Nursery
Rohtak
124001

Opening Hours

Monday 8am - 7:30pm
Tuesday 8am - 7:30pm
Wednesday 8am - 7:30pm
Thursday 8am - 7:30pm
Friday 8am - 7:30pm
Saturday 8am - 7:30pm
Sunday 8am - 7:30pm

Telephone

+919809587587

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rohtak Nursery रोहतक नर्सरी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rohtak Nursery रोहतक नर्सरी:

Share