27/01/2024
_*हम ऐसा क्या करें की हम कभी बीमार ना हो तथा हमें कभी हॉस्पिटल में एडमिट ना होना पड़े हम अपनी इम्यूनिटी बढ़ा कर ऐसा कर सकते हैं*_
_ji: "साधारण अनाज नहीं समा के चावल
आपने भी समा के चावल के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन okज्यादातर लोग इसे सिर्फ व्रत के दौरान खाया जाने वाला अनाज समझते हैं। लेकिन क्या आपको पता है समा के चावल साधारण और अनाज से कई गुना ज्यादा हेल्दी होते हैं, जिसमें खूब मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल व अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना दिन में समा के चावल से बना खाना जरूर खाना चाहिए और ऐसा करने से शरीर से कई बीमारियां कंट्रोल रहती हैं, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
डायबिटीज में समा के चावल
समा के चावल को उनके लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के रूप में जाना जाता है, जिसका नियमित रूप से सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर व अन्य पोषक तत्व डायबिटीज के दौरान होने वाली कब्ज जैसी जटिलताओं को कम करने में भी मदद करते हैं।"