07/01/2023
मछली से जुड़ी कुछ खास बाते
नये तालाब निर्माण के लिए ऐसे जगह का चयन करे जहा फसल का उत्पादन ज्यादा न होता हो वैसे जगह पे तालाब का निर्माण करे ।
तालाब की गहराई 6 फीट रखे तालाब का आकार आयताकार हो साथ कि सूरज की किरणे ज्यादा से ज्यादा तालाब पे पड़े एक अच्छे गुणवत्ता वाले मछली के बीच का चयन कर तालाब के डाले । अगर आप इंडियन कार्प का पालन करना चाहते हैं तो 6 विभिन्न किस्म का बीज तालाब में छोरे । बीज का आकार अंगुलिका हो , ज्यादा उत्पादन के लिए बाजार में मौजूद फ्लोटिंग फीड मछली को दे या आप सरसो की खाली और धान का कना दोनो को समान मात्रा में मिला के मछली को भोजन के रूप में दे सकते है ।
एक जो मुख्य बात है वो ये है कि तालाब के पानी का सारा पैरामीटर को मेंटेन रखे जब मछली बड़े साइज की हो जाए तो इन्हे त्योहार के समय बेचे ताकि आप को अच्छा मुनाफा हो 🙏