Robertsganj - capital of Sonebhadra, UP

Robertsganj - capital of Sonebhadra, UP Robertsganj - capital of Sonebhadra, Uttar Pradesh
http://en.wikipedia.org/wiki/Sonbhadra_district The district headquarters is in the town of Robertsganj.

Sonebhadra is the 2nd largest district of Uttar Pradesh, India. The district has an area of 6788 km² and a population of 1,463,468 (2001 census), with a population density of 216 persons per km². It lies in the extreme southeast of the state, and is bounded by Mirzapur District to the northwest, Chandoli District to the north, Kaimur and Rohtas districts of Bihar state to the northeast, Garhwa dis

trict of Jharkhand state to the east, Koriya and Surguja districts of Chhattisgarh state to the south, and Singrauli district of Madhya Pradesh state to the west. It is the only district in India which borders four states namely Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Jharkhand, and Bihar.

28/06/2020

UP बोर्ड रिजल्ट 10th में जनपद टॉपर
वाराणसी से धीरज पटेल(92.83%) एवं सोनभद्र में मानसी पटेल (90.67%) ने किया टॉप ।
बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

Sonebhadra Railway station
16/12/2018

Sonebhadra Railway station

10/08/2018

Rehta , sonbhadra, up

26/07/2018

आँखों में पानी रखों, होंठो पे चिंगारी रखो
जिंदा रहना है तो तरकीबे बहुत सारी रखो

राह के पत्थर से बढ के, कुछ नहीं हैं मंजिलें
रास्ते आवाज़ देते हैं, सफ़र जारी रखो...

05/06/2018
Congratulations all achhivers ☺
30/05/2018

Congratulations all achhivers ☺

पूरे राबर्ट्सगंज में सिर्फ एक ही नाम की चर्चा चारों ओर है. साक्षी भी खुशी से फूली नहीं समा रही है, आखिर हर कोई उसकी मेहन...
01/05/2018

पूरे राबर्ट्सगंज में सिर्फ एक ही नाम की चर्चा चारों ओर है. साक्षी भी खुशी से फूली नहीं समा रही है, आखिर हर कोई उसकी मेहनत की तारीफ जो कर रहा है. साक्षी ने यूपीएससी की परीक्षा जो पास की है. यूपीएससी की लिस्ट में साक्षी 350वें नंवर पर है. हिंदी मीडियम में साक्षी यूपीएससी में दूसरे स्थान पर हैं. ज़ी न्यूज ऑनलाइन से खास बात करते हुए साक्षी ने बताया कि यूपीएससी का जब से रिजल्ट आया है उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. आम आदमी से लेकर शासन प्रशासन और मीडिया के लोगों का साक्षी के घर आना-जाना लगा हुआ है. महज 22 साल की उम्र में मिली इस कामयाबी से परिवार के लोग काफी खुश हैं. सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज में अपनेआप में यह इस तरह की अकेली और पहली कामयाबी है,

क्या आप जानते है सलखन के जीवाश्म के बारे में ?सलखन जीवाश्म पार्क में एलगल स्ट्रोमैटोलाइट्स नाम के जीवाश्म पाये जाते हैंज...
23/01/2018

क्या आप जानते है सलखन के जीवाश्म के बारे में ?सलखन जीवाश्म पार्क में एलगल स्ट्रोमैटोलाइट्स नाम के जीवाश्म पाये जाते हैंजो कि पृथ्वी पर पाये जाने वाले प्राचीनतम जीवाश्मों की श्रेणी में आते हैं।इस प्रकार के जीवाश्मों का निर्माण आमतौर से नीलहरित शैवाल समूह के सूक्ष्मजीवों द्वारा कणों को आपस में जोड़ने के कारण होता है।
अमेरिका के यलोस्टोन पार्क के जीवाश्म अभी निर्माण की प्रक्रिया मे है फिर भी यलोस्टोन पार्क को अमेरिकी सरकार ने पर्यटन के नजरिए से इस कदर विकसित कर लिया है कि इससे सालाना करोड़ों डालर की कमाई की जा रही है जबकि सलखन का पार्क पुरी तरह परिपक्व है एवं 150 करोड़ वर्ष प्रचीन है।
सलखन जीवाश्म पार्क भूवैज्ञानिक समय माप के अनुसार प्रोटीरोजोइक काल से सम्बद्ध हैं।अमेरिकी वैज्ञानिकों के अनुसार सलखन जीवाश्म पार्क अमेरिका के यलोस्टोन जीवाश्म पार्क से काफी प्राचीन एवं क्षेत्रफल मे तीन गुना ज्यादा बढा है।
सलखन जीवाश्म पार्क कैमूर वन्यजीव क्षेत्र मे लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्रफल मे फैला है जो राज्य वन विभाग के अधिकार क्षेत्र मे आता है।जीवाश्म पार्क का परिधि क्षेत्र 3.5 किलोमीटर है।
सलखन जीवाश्म पार्क के वन ऊष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन की श्रेणी के है।वन मे कुर्ची, सलाई,पलास,तेंदू,झिंगन,सिद्धा,खैर,धावडा,जंगली बांस,आंवला,धवई,हरसिंगार जैसी काष्ठीय वनस्पतियों की प्रजाति का बाहुल्य है।पार्क मे जीवाश्म आमतौर से चट्टानों पर छल्ले के आकार मे दिखते है
यहाँ के जीवाश्म के बारे में भूवैज्ञानिकों को पूर्व से ही पता था,लेकिन स्थानीय निवासियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी कोई जानकारी नही थी।पहली बार 23 अगस्त 2001 को हिन्दी दैनिक हिंदुस्तान में छपे एक लेख के माध्यम से इस जीवाश्म पार्क के विषय में स्थानीय लोगो को पता चला
अखबार मे छपे इस लेख को संज्ञान मे लेते हुऐ सोनभद्र जिले के तत्कालीन जिलाधिकारी श्री भगवान शंकर ने इस जीवाश्म पार्क का8 अगस्त 2002 को विधिवत उद्धाटन किया।प्रारम्भिक कवायदों के क्रम मे पार्क के रास्ते बने और सुरक्षा की दृष्टि से कंटीले तारों से घेरेबंदी की गयी।
सलखन जीवाश्म पार्क मे 5 दिसम्बर 2002 को भूविज्ञान सम्बंधित एक अन्तराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो.एस कुमार के संयोजकत्व मे देश और विदेश के 42 भूवैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया।
प्रो. एस कुमार के संयोजकत्व मे देश और विदेश के जो प्रो. है वो कनाडा के प्रो. HJ hoffman,अमेरिका के प्रो. Bruce Norman Runneger, Dr JR lion, Dr linda ,SM portar मुख्य थे।इस कार्यशाला मे वैज्ञानिकों से सिद्ध कर दिया कि यहाँ चट्टानों पर छल्लेदार आकृतियाँ जीवाश्म ही हैं।

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज की बेटी ने जिला सोनभद्र का नाम रोशन किया है।राबर्ट्सगंज ट्रेजरी ऑफिस में सीनियर एकाउन्टेन्ट के पद प...
01/08/2017

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज की बेटी ने जिला सोनभद्र का नाम रोशन किया है।राबर्ट्सगंज ट्रेजरी ऑफिस में सीनियर एकाउन्टेन्ट के पद पर कार्यरत कमलाकान्त गुप्ता की पुत्री कशिश गुप्ता ने बैंगलूरू में आयोजित मिस प्रिंसेस बैंगलूरू का खिताब हासिल कर माता पिता सहित जिले व प्रदेश का नाम रौशन किया है।वर्तमान समय में कशिश बैंगलेरु के ही एक प्राइवेट कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।इनकी हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा राबर्ट्सगंज के विद्यालय से पुरी हुई है।वहीँ सोनभद्र न्यूज़ लाइव के संवाददाता से मोबाइल फोन पर वार्ता के दौरान कशिश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को बताया।उन्होंने बताया कि उनके पिता ने हर मुकाम पर पहुँचने का हौसला देने के साथ छोटी बड़ी जरूरतों को पूरा करते हुए रास्तों की सभी अड़चनों को दूर किया है।हालाँकी इन्होंने बताया कि दृढ इच्छा शक्ति व मजबूत इरादे को लेकर किये जाने वाले कार्य में निश्चित ही सफलता मिलती है।बता दें कि कशिश को मिस प्रिंसेस बनाये जाने पर इनके सहपाठियों सहित राबर्ट्सगंज वासियों में ख़ुशी का माहौल व्याप्त है। लोगो ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Courtesy @ sonbhadralive

Address

Robertsganj
Sonebhadra
231210

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Robertsganj - capital of Sonebhadra, UP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Robertsganj - capital of Sonebhadra, UP:

Share