Online Plants nursery Surat

Online Plants nursery Surat send plants name, quantity and delivery location on whatsapp no. 7359404033

Watch dear Topiary frame for garden
30/08/2024

Watch dear Topiary frame for garden

250rs/ 25kg.bag(with delivery in Surat)073594 04033 गोबर की खाद में उपस्थित 50% नाइट्रोजन, 20% फास्फोरस व पोटेशियम पौधों...
13/06/2024

250rs/ 25kg.bag(with delivery in Surat)
073594 04033
गोबर की खाद में उपस्थित 50% नाइट्रोजन, 20% फास्फोरस व पोटेशियम पौधों को शीघ्र प्राप्त हो जाता है। इसके अतिरिक्त गोबर की खाद में सभी तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, गंधक, लोहा, मैंगनीज, तांबा व जस्ता आदि तत्व सूक्ष्म मात्रा में पाए जाते हैं।
गोबर की खाद का गमलों व भूमि पर लाभ दायक प्रभाव
1-मिट्टी में वायु संचार बढ़ता है।
2-मिट्टी में जलधारण व् जल सोखने की क्षमता बढ़ती है।
3- पौधों को सम्पूर्ण आहार मिलता है, पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है।
4-पौधों की जड़ों का विकास अच्छा होता है।
5-मिट्टी के कण एक-दुसरे से चिपकते हैं। ...
6-भारी चिकनी मिट्टी तथा हल्की रेतीली मिट्टी की संरचना का सुधार होता है।

26/05/2024
नागरबेल(पान के पत्ते) के पौधे को आप घर पर गार्डन या इनडोर गमले की मिट्टी में कटिंग से आसानी से उगा सकते हैं।यह कैंसर से ...
18/05/2024

नागरबेल(पान के पत्ते) के पौधे को आप घर पर गार्डन या इनडोर गमले की मिट्टी में कटिंग से आसानी से उगा सकते हैं।
यह कैंसर से बचाव कर सकती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह फंगस की ग्रोथ को रोक सकती हैं। एलर्जिक रिएक्शन से बचाती हैं। यह चोट को ठीक करने में मदद करती हैं। कब्ज की समस्या को ठीक कर सकती हैं।
073594 04033

Full bloom star jashmine (टगरी)plants 😍😍073594 04033
14/05/2024

Full bloom star jashmine (टगरी)plants
😍😍
073594 04033

पुदीना बहुत ही खुशबूदार और स्वादिष्ट प्लांट है जो हमारे आहार में कई तरीकों से शामिल होता है. इसे पानी, मोजितो या अन्य पे...
13/05/2024

पुदीना बहुत ही खुशबूदार और स्वादिष्ट प्लांट है जो हमारे आहार में कई तरीकों से शामिल होता है. इसे पानी, मोजितो या अन्य पेय में मिलाकर पीया जाता है जबकि इसे सब्जी आदि में मिलाया जाता है.यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है और दिमाग की तंत्रिकाओं को रिलेक्स फील कराता है. मुंह में बदबू से भी छुटकारा दिलाता है.
073594 04033

लेमनग्रास में कई औषधीय गुण होते हैं, जिस वजह से इसका इस्तेमाल कई विकारों के इलाज में किया जा सकता है, यह अपच , गैस्टिक स...
11/05/2024

लेमनग्रास में कई औषधीय गुण होते हैं, जिस वजह से इसका इस्तेमाल कई विकारों के इलाज में किया जा सकता है, यह अपच , गैस्टिक समस्या , पेट के रोग और आंतों के स्वास्थ्य के लिए बेस्ट है।
लोग इसे डाइट मे सामिल करते हैं , ये वजन घटाने तथा कोलेस्ट्राल कम करने में मदद करता है
यह अर्क कैसर तथा प्रोस्टेट कैन्सर के इलाज में मदद करता है
लेमनग्रास में विटामिन ए और सी होता है, जो आपको स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह लेमनग्रास चाय पीरियड्स के दिनों पेट में होने वाली ऐंठन और सूजन से निपटने में मदद कर सकती है।
073594 04033

पेट्रा क्रोटन प्लांट अपनी सुंदर, बहुरंगी पत्तियों के कारण एक लोकप्रिय हाउसप्लांट है, जो किसी भी कमरे में रंग का स्पर्श ज...
09/05/2024

पेट्रा क्रोटन प्लांट अपनी सुंदर, बहुरंगी पत्तियों के कारण एक लोकप्रिय हाउसप्लांट है, जो किसी भी कमरे में रंग का स्पर्श जोड़ता है।
पेट्रा क्रोटन प्लांट एक उत्कृष्ट वायु शोधक है, जो हवा से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को निकालता है।
इस पौधे को अच्छी तरह से बढ़ने के लिए उज्ज्वल, अप्रत्यक्ष प्रकाश की आवश्यकता होती है। सीधी धूप पत्तियों को झुलसा सकती है, इसलिए इसे किसी ऐसी खिड़की के पास रखना सबसे अच्छा होता है, जहां अप्रत्यक्ष रोशनी आती हो।
मिट्टी को नम रखते हुए पौधे को नियमित रूप से पानी दें, लेकिन जल भराव न करें। बहुत अधिक या बहुत कम पानी देने से पत्तियाँ झड़ सकती हैं।

पौधो को पालने के लिए कुछ मूल भूत जरुरते होती है।1. हवा, पानी, धूप, माध्यम, पोषक तत्व 2. कीड़े बीमारियों से सुरक्षाअगर ये...
08/05/2024

पौधो को पालने के लिए कुछ मूल भूत जरुरते होती है।
1. हवा, पानी, धूप, माध्यम, पोषक तत्व
2. कीड़े बीमारियों से सुरक्षा

अगर ये सभी अनुकूल है उनके लिए तो वो अपना सर्वोत्तम देते है। हर पौधे की जरूरत प्रजाति के अनुसार बदलती है और उनके कीड़े बीमारी भी बदल जाते है। उसी की अनुसार समझकर आपको उनका प्रबंध करना पड़ता है ताकि पौधा स्वस्थ्य रहे मस्त रहे ।

1. तेज, ठंडी या गर्म हवा से बचाने के उपाय मौसम के अनुसार बहुत आवश्यक है। कमजोर तने वाले पौधो को उचित सहारे की जरूरत भी होगी।

2. पानी सामान्य pH और EC (TDS) वाला हो । अत्यधिक TDS वाला पानी नहीं हो। क्लोरिन या सोडियम कार्बोनेट और बायकार्बोनेट बहुत ज्यादा नही हो। गमले की मिट्टी जरूरत से ज्यादा चिकनी लग रही हो। पानी उतरने में ज्यादा समय लग रहा है। या ऊपर एल्गी लग रही है। पौधे की पत्तियां पीली किनारे जले हुए हो तो ध्यान देने की जरूरत है। सिंचाई कब करना है, कितनी मात्रा में करना है भी बहुत महत्वपूर्ण है। कम पानी चाहने वाले पौधो को कम पानी दीजिए, अधिक पानी चाहने वालों को ज्यादा पानी चाहिए। लोग तुलसी को जल चढ़ा चढ़ा के ही खत्म कर देते है।

3. उचित धूप जरूरी है आवश्यकता अनुसार पौधे को ऐसे स्थान पर रखें जहां धूप मिले। छाया वाले पौधे छाया में हो। तेज धूप से बचाने के लिए छाया करें।

4. माध्यम बहुत महत्वपूर्ण है। अच्छे माध्यम में जड़ों का विकास अच्छा होता है। पोषक तत्व आसानी से मिलते है। पानी का जमाव नही होता है। तो मिट्टी को ऐसा होना चाहिए जिसमे जड़ों का विकास अच्छा हो। चिकनी मिट्टी है तो रेत मिलाइए, रेतीली है तो चिकनी मिट्टी चाहिए, कंपोस्ट हो, उपचारित किया हुआ कोकोपीट हो सकता है जलधारण को बढ़ाने के लिए। अगर मिट्टी में जीवाणुओं की सक्रियता अच्छी है तो मिट्टी अच्छी रहेगी बस उसमे ऑर्गेनिक मैटर मिलाते रहिए।

5. पोषक तत्वों की कुल उपलब्धता माध्यम पर निर्भर करती है । एक ही माध्यम में एक पौधा बहुत अच्छा चलता है और दूसरा नही चलता है । उसका कारण पौधे की व्यक्तिगत जरूरतें है। हर पौधे की पोषण जरूरत अलग है और उसी के अनुरूप आपको पोषक तत्वों का प्रबंध करना होता है। एक ही नियम सभी पौधो पर लागू नहीं होता है। टमाटर की कैल्शियम जरूरत ज्यादा होती है, पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम और मैग्नेशियम, नाइट्रोजन की ज्यादा जरूरत होती है। गोभी में जिंक, बोरोन ज्यादा चाहिए। ऐसे ही बढ़वार के समय अलग तत्व चाहिए तो फूल आते समय अलग तत्व। ये आपको समझना होगा पौधा कब क्या मांग रहा है उसे तब वो पर्याप्त मिल रहा है अथवा नहीं।

6. इतना सबकुछ करने के बाद जिससे आपको चिंतित होने की जरूरत है वो है कीड़े और बीमारियां। आम तौर पर घरेलू बागवानी में दो तरह के कीड़े लगते है। एक पत्ती खाने वाले और दूसरे रस चूसने वाले । इनमे भी रस चूसने वाले कीड़ों का प्रभाव ज्यादा होता है। मिलीबग, माहू, मकड़ी मुख्य है वहीं 2 - 4 प्रकार की इल्लियां मुख्य है। खेत में लगने वाले कीड़ों की तरह कीड़े घरेलू बागवानी में नही मिलते है। इसके लिए कीड़े की पहचान करके ऑर्गेनिक या रासायनिक तरीके उपयोग में लिए जा सकते है। सब्जियों और फलों में कीड़े अलग होते है सही पहचान के बाद उनका नियंत्रण नही करने पर कुछ भी हाथ नही आता।

7. बीमारियां घरेलू बागवानी में लगने की संभावना खेत से ज्यादा होती है। इसलिए बीमारी को समझना और उसका नियंत्रण करना बहुत आवश्यक होता है बाकी पौधे के नष्ट होने में समय नहीं लगता है। पौधे के हर भाग में बीमारी हो सकती है फिर वो जड़ है, तना है, पत्ती है या फूल और फल कोई फर्क नही पड़ता । कई बार जड़ में बीमारी लगी होती है और इलाज हम पत्ती का कर रहे होते है क्योंकि लक्षण पत्ती पर दिख रहे होते है। बीमारी फूल में होती है और हम कंपोस्ट दे रहे होते है। ऐसे ही बीमारी होने का कारण जानना भी जरूरी है, बीमारी फफूंद से है, बैक्टीरिया से है, वायरस से है या माईको प्लाज्मा से है या इनमे से कोई नही होकर वो कोई फिजियोलॉजिकल डिसऑर्डर है या किसी पोषक तत्व की कमी का लक्षण है। जब तक आपको इसका ज्ञान नही होगा आप ना सही निदान कर पाएंगे और ना ही उसका उपचार कर पाएंगे।

8. ये सभी बाते समय के साथ अनुभव से आयेगी जितना आप पौधो के साथ रहेंगे उतना आप पौधो को पढ़ पाएंगे। आज 30 साल से ज्यादा के अनुभव के बाद में कह सकता हूं की मुझे 5 प्रतिशत भी नही पता है। तो कुछ पोस्ट पढ़कर आप विशेषज्ञ नही बन जायेंगे। लेकिन विशेषज्ञ बनने का तरीका आपको पता चल जायेगा की कितना आपको ज्ञान लेना है और कितना अनुभव।

एरेका पाम एयर प्यूरीफायर के तौर पर काम करता है. अगर किसी को सांस की तकलीफ है तो एरेका पाम घर के गमले में लगाए जा सकते है...
07/05/2024

एरेका पाम एयर प्यूरीफायर के तौर पर काम करता है. अगर किसी को सांस की तकलीफ है तो एरेका पाम घर के गमले में लगाए जा सकते हैं. एरेका पाम ह्यूमिडिटी पसंद होती है, लेकिन ओवर वॉटरिंग से बचना चाहिए. तीन से चार दिन में एक बार गमले में अच्छी तरह से पानी डालें.
price 250 rs hight 3 ft
order 073594 04033

06/05/2024

जिस किसी भी मेम्बर को प्लान्ट्स मगाने हो वो प्लान्ट्स का नाम और एड्रेस लोकेशन 073594 04033 पर वाट्सएप करें
फ्री डिलिवरी और कैश ऑन डिलिवरी उपलब्ध

Address

Madhuram Circle , Dindoli
Surat
394345

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Online Plants nursery Surat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Online Plants nursery Surat:

Share

Category